फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two more buses will soon run for Gurugram.

Mainpuri News: गुरुग्राम के लिए जल्द दौड़ेंगी दो और बसें

Wed, 23 Sep 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 23 Sep 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two more buses will soon run for Gurugram.
फोटो 1 मैनपुरी डिपो के स्टैंड पर खड़ीं बसें। संवाद
मैनपुरी। परिवहन निगम के मैनपुरी डिपो की ओर से गुरुग्राम के लिए दो और बसों का संचालन शुरू करने की तैयारी है। फिलहाल मंगलवार से इस मार्ग पर एक बस का संचालन शुरू कर दिया गया है। यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए अलग-अलग समय पर दो अतिरिक्त बसें चलाने की योजना है। दोनों प्रदेशों के परिवहन निगम के समन्वय से अक्तूबर में बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

मैनपुरी से गुरुग्राम के लिए मौजूदा बस सुबह 6:30 बजे मैनपुरी से रवाना होकर एटा, अलीगढ़ और पलवल होते हुए गुरुग्राम पहुंच रही है। डिपो अधिकारियों के अनुसार एक ही समय पर यात्रियों का दबाव न रहे, इसके लिए दो अतिरिक्त बसों का संचालन अलग-अलग समय पर कराने की योजना है। बसों की समय-सारिणी दोनों राज्यों के परिवहन निगम के समन्वय से तय की जाएगी।
विज्ञापन




यात्रियों की जरूरत को देखते हुए इसी मार्ग पर दो और बसें चलाने की योजना है। दोनों प्रदेशों के परिवहन निगम के समन्वय से अक्तूबर में बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। - संजीव कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed