फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Wounded soldier killed in a road accident

सड़क हादसे में घायल सैनिक की मौत

Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 01 Feb 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Wounded soldier killed in a road accident
सड़क हादसे में घायल सैनिक की मौत - फोटो : अमर उजाला
गांव रायपुर निवासी एक सैनिक का बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बता दें कि 27 जनवरी को बनारस में हुई मार्ग दुर्घटना में गंभीर घायल हुए सैनिक की मंगलवार को मौत हो गई। क्षेत्रीय विधायक सहित सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन


रायपुर निवासी अरविंद सिंह यादव (44) एएससी सप्लाई कोर में हल्द्वानी उत्तराखंड में तैनात थे। वह हल्द्वानी से गया से सैन्य सामान लेने गए थे। 27 जनवरी को चुंगीगंज बनारस में सेना के वाहन और ट्रक की भिड़ंत में उनको गंभीर चोटें आईं। उनको बीएचयू ट्रोमा सेंटर बनारस में भर्ती कराया गया। मंगलवार की दोपहर दो बजे उनकी मौत हो गई। अरविंद की मौत की सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी मालती देवी, मां शांतीदेवी, पुत्र सुमित, सर्वेंद्र, भाई अनिल, अजय, आदेश, मनोज, बहिन मुन्नीदेवी आदि का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह उनका सेना के वाहन से शव गांव लाया गया। शव के साथ आए सीओडी आगरा के लेफ्टिनेंट कर्नल मोहम्मद नजीर के नेतृत्व में सेना के जवानों ने सैनिक के शव पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अंतिम सलामी दी। अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक आलोक शाक्य, बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह यादव, संजीव एटम, जिला पंचायत अध्यक्ष औरैया राजवीर सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed