Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Women sat on highway in protest against liquor shop vehicles queued up

Mainpuri: शराब ठेका के विरोध में हाईवे पर बैठी महिलाएं...वाहनों की लग गई कतार, 40 मिनट तक लगा रहा जाम

Sat, 29 Mar 2025 06:18 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Mar 2025 06:18 PM IST
सार

गांव में दो नए शराब ठेका की स्वीकृति दे दी गई। इससे महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा। प्रदर्शन करते हुए हाईवे पर आकर बैठ गईं। जाम लगा दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाएं मानी।

विज्ञापन
Women sat on highway in protest against liquor shop vehicles queued up
अधिकारी को मांग पत्र साैंपती महिलाएं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के बेवर के गांव खांकेताल में दो नए शराब के ठेका की स्वीकृति के बाद महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। शनिवार को महिलाएं सड़क पर उतर आईं। जीटी रोड हाईवे पर 40 मिनट जाम लगाकर प्रदर्शन कर महिलाओं ने ठेका निरस्त कराने की मांग रखी। मौके पर सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह के काफी समझाने बुझाने व कार्रवाई के आश्वासन के बाद जाम खुल सका। इसके बाद पुलिस ने मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन


दो दिन पहले ही गांव खांकेताल की रहने वाली महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंच कर जिलाधिकारी अंजनी कुमार को प्रार्थना पत्र देकर गांव में बियर और अंग्रेजी शराब का ठेका खोले जाने का विरोध किया था। डीएम से ठेके को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


जाम लगाने वाली महिलाओं ने कहा कि गांव में पहले से ही एक देसी शराब का ठेका है। वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है। महिलाओं, छात्राओं का मार्ग से गुजरना दुश्वार होता है। अब बियर और अंग्रेजी शराब के ठेके को भी मंजूरी दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अप्रैल से यहां ठेके का संचालन शुरू हो जाएगा। ऐसा न होने दें। सीओ ने महिलाओं को गांव से दूर ठेका खोले जाने की बात उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाओं ने जाम खोला और आवागमन सुचारू हो सका। प्रदर्शन करने वालों में जल देवी, सुमन देवी, प्रभा देवी, लता देवी, सोनी, ममता देवी, सुशीला देवी, कुसुम देवी, विमला, निर्मला, अनार देवी, नेहा देवी, कांति देवी, सविता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed