फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Woman shot dead at resisting robbery

लूट का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या

Sat, 23 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Sat, 23 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Woman shot dead at resisting robbery
लूट का विरोध करने पर महिला की गोली मारकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
थाना कुर्रा क्षेत्र में शनिवार शाम पति के साथ मायके से लौट रही विवाहिता से बाइक सवार बदमाशों ने आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर महिला और उसके पति को गोली मार दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल पति को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। लूट की सूचना पर एसपी और एएसपी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


थाना कुर्रा क्षेत्र के ग्राम घुसुपुरा निवासी नीरज यादव शनिवार शाम चार बजे बाइक से पत्नी अनीता देवी को मायके ग्राम घिटारा से लेकर गांव वापस आ रहे थे। तभी ग्राम गगनपुर स्थित बंबा के समीप बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। दंपति जब तक कुछ समझ पाते असलाह दिखाकर बदमाशों ने महिला से आभूषण लूटना शुरू कर दिया। इसी दौरान महिला ने बदमाशों का विरोध किया तो एक बदमाश ने महिला को गोली मार दी। गोली पीठ मेें लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बाइक से भागते समय बदमाशों ने नीरज पर भी फायर कर दिया। गोली उसके कंधा पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब बदमाश भाग चुके थे। दंपति से लूट की सूचना मिलते ही एसपी हिमांशु कुमार एएसपी दिगंबर कुशवाह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। यहां घायल पति और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने घायल पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस देर रात तक बदमाशों की तलाश में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली, वहीं बदमाश लूटकर क्या ले गए इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed