{"_id":"6a46a7cab75c1a98390d0b02","slug":"woman-dies-in-road-accident-husband-and-father-in-law-injured-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162241-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-ससुर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-ससुर घायल
Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 02 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
औंछा। थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम गांव रुरिया के पास बाइक सवार ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायल पति और ससुर को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, महिला का शव मोर्चरी में रखवाया गया।
गांव रुरिया निवासी 30 वर्षीय नीलम देवी बृहस्पतिवार को पति मनोज कुमार और ससुर हाकिम सिंह के साथ कस्बा ज्योंती स्थित बैंक गई थीं। शाम करीब 4:30 बजे अपने बैंक खाते की केवाईसी कराने के बाद पति व ससुर के साथ बाइक पर बैठ कर घर वापस लौट रही थीं। औंछा पाढ़म मार्ग पर गांव रुरिया के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
हादसे में नीलम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पति मनोज कुमार और ससुर हाकिम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा है।