{"_id":"6554c199f9678653ca0e6e23","slug":"woman-committed-suicide-by-hanging-herself-in-mainpuri-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: बेड पर चीखता रहा मासूम... फंदे से झूल गई मां; कमरे में झांककर देखा तो घरवालों के उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: बेड पर चीखता रहा मासूम... फंदे से झूल गई मां; कमरे में झांककर देखा तो घरवालों के उड़ गए होश
Wed, 15 Nov 2023 07:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 15 Nov 2023 07:02 PM IST
सार
मैनपुरी में मासूम को बेड पर चीखता छोड़कर मां फंदे से झूल गई। घरवालों ने कमरे में झांककर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
crime news woman
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बुधवार को एक महिला ने अपने 11 माह के मासूम को बेड पर लिटा दिया। इसके बाद कमरा बंद करके फंदा लगाकर जान दे दी। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिजन ने कमरे में झांककर देखा। महिला का शव लटकता देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
घटना घिरोर थाना क्षेत्र के जैन गली पड़ाव मोहल्ला की है। यहां संतोष चौक निवासी शैली वर्मा (27) की शादी दो वर्ष पूर्व विशाल वर्मा के साथ हुई थी। बुधवार की शाम शैली ने अपने 11 माह के पुत्र आयुष को अपने कमरे में बेड पर लिटा दिया। इसके बाद पंखा के कुंडा में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब बच्चा रोने लगा तो आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- Agra: अवैध होटल... होम स्टे में गंदा काम, सत्यापन में प्रशासन नाकम; पुलिस को नहीं पता शहर में ऐसे कितने स्थान
विज्ञापन
दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। रो-रहे बच्चे को परिजन ने गोद में उठा लिया। घर में चीख पुकार मच गई। शैली ने खुदकुशी क्यों की, इसको लेकर परिजन कुछ भी जानकारी नहीं दे सके। इंस्पेक्टर बीएस भाटी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।