फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Who is the third person in Karan murder case, a puzzle for the police

Mainpuri News: करन हत्याकांड में तीसरा कौन, पुलिस के लिए बना पहेली

Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 09 Apr 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Who is the third person in Karan murder case, a puzzle for the police

विज्ञापन

किशनी/कुसमरा (मैनपुरी। ताल मोहल्ला कुसमरा में बहन ने प्रेमी के साथ मिल कर भाई करन की हत्या करा दी, शव भी ठिकाने लगा दिया। पुलिस को हत्याकांड में तीसरे व्यक्ति की संलिप्तता के सबूत मिले हैं लेकिन वह कौन है। यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है।
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि जनपद फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद के गांव करथिया निवासी करन मिश्रा (25) मंगलवार को विवाहित बड़ी बहन पूजा को ससुराल कुसमरा क्षेत्र के ताल मोहल्ला छोड़ने आया था। वह बहन के घर ही रुक गया, अगले दिन पूजा ने चौकी में पहुंच कर भाई के गुमशुदा होने की सूचना दी थी। करन का भाई मोहित व अन्य परिजन तलाश करते हुए पूजा के घर पहुंचे। 10 वर्षीय भांजे रितिक दुबे ने जो कुछ बताया, उसे सुन कर सभी चौंक गए। उसने कहा कि रात को जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी नगला भूपति घर पर आया था। मामा जाग गए और उनका विवाद हुआ, जिसके बाद मामा को गोली मार दी गई। हत्याकांड में जितेंद्र के भाई जूली उर्फ सतेंद्र पर भी गोली मारने का आरोप लगाकर हत्यारोपी बताया गया है। एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी बहन पूजा और प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, वहां से जेल भेजा गया है। तीसरे व्यक्ति की भूमिका पर जांच की जा रही है। तीसरा आरोपी जूली है या कोई और है। इसको लेकर पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह बात स्पष्ट है कि शव को ठिकाने लगाने में जितेंद्र अकेला नहीं था, पूजा उसके साथ नहीं गई थी। अब सवाल ये है कि क्या साथ जाने वाला जूली था या कोई और, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नहीं हुआ विश्वास, तो सिर में मारी दूसरी गोली
एसपी गणेश प्रसाद साहा ने बताया कि जितेंद्र ने करन के पेट में गोली मारी। इसके बाद शव को बाइक से किसी के सहयोग से करीब दो-ढाई किलो मीटर दूर ले गया। जब शव को झाड़ियों में फेंका तो उसे यकीन नहीं था कि करन मर चुका है। इसके बाद एक गोली सिर में मारी। इसके बाद घर वापस आया और विवाहित प्रेमिका पूजा के साथ घर से खून के धब्बे साफ किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को धमका कर किया चुप

पूजा के घर में रात को जब जितेंद्र और करन के बीच विवाद हो रहा था, तो उनकी आवाज सुनकर बच्चा जाग गया। उसने विवाद और हत्या करते हुए सब कुछ अपनी आंखों से देखा। जिसके बाद पूजा ने बच्चे को धमकाया और कहा कि किसी से भी कोई बात नहीं बोलनी है और उसे कमरे में सोने भेज दिया। बच्चे ने पूरी घटना को खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed