{"_id":"57f14da84f1c1bd31c574828","slug":"we-waived-farmers-money-capitalists-bjp-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमने किसानों का पैसा माफ किया, भाजपा ने पूंजीपतियों का: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमने किसानों का पैसा माफ किया, भाजपा ने पूंजीपतियों का: राहुल
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
रोड शो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और किसानों की नहीं है बल्कि उद्योगपतियों की सरकार है। भाजपा ने देश के 15 बड़े उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपया माफ किया, हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था।
राहुल गांधी की किसान यात्रा दोपहर 12:40 बजे सिंधिया तिराहे पर पहुंची। उसके बाद आगरा बाईपास होते हुए दोपहर 1:30 बजे करहल रोड होते हुए संता बसंता चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने चुनाव के दौरान एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यही नहीं जनधन खाते खुलवाने के दौरान कहा था कि कालाधन वापस लाएंगे और प्रत्येक के खाते में 15 लाख रुपया होगा। ढाई साल में अभी तक किसी के भी खाते में एक भी रुपया नहीं आया।
इससे पहले रविवार सुबह दस बजे उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से रोड शो की शुरूआत की और शिकोहाबाद में रोड शो करते हुए मैनपुरी पहुंचे। गांधी जयंती पर शिकोहाबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।
विज्ञापन
खाट सभा नहीं ठाठ सभा
मैनपुरी। इससे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पार्टी की खाट सभा सिर्फ किसानों के लिए ही है। इसके जरिए केंद्र सरकार से किसानों के हित की मांग की जा रही है। यह किसानों के खाट सभा नहीं बल्कि ठाठ सभा होगी। यदि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में निर्णय नहीं लिया तो इसके परिणाम उसे भुगतने होंगे। वहीं अब केंद्र सरकार के झूठे वादों की भी पोल खुलने लगी है। इसका जवाब भी उसे जनता को देना होगा।