फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   We waived farmers money, capitalists BJP: Rahul

हमने किसानों का पैसा माफ किया, भाजपा ने पूंजीपतियों का: राहुल

Sun, 02 Oct 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Sun, 02 Oct 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
We waived farmers money, capitalists BJP: Rahul
रोड शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब और किसानों की नहीं है बल्कि उद्योगपतियों की सरकार है। भाजपा ने देश के 15 बड़े उद्योगपतियों का एक लाख दस हजार करोड़ रुपया माफ किया, हमने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपया माफ किया था। 
विज्ञापन

 राहुल गांधी की किसान यात्रा दोपहर 12:40 बजे सिंधिया तिराहे पर पहुंची। उसके बाद आगरा बाईपास होते हुए दोपहर 1:30 बजे करहल रोड होते हुए संता बसंता चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा ने चुनाव के दौरान एक लाख युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया था लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यही नहीं जनधन खाते खुलवाने के दौरान कहा था कि कालाधन वापस लाएंगे और प्रत्येक के खाते में 15 लाख रुपया होगा। ढाई साल में अभी तक किसी के भी खाते में एक भी रुपया नहीं आया।
विज्ञापन

 इससे पहले रविवार सुबह दस बजे उन्होंने लोकनिर्माण विभाग के गेस्ट हाउस से रोड शो की शुरूआत की और शिकोहाबाद में रोड शो करते हुए मैनपुरी पहुंचे। गांधी जयंती पर शिकोहाबाद में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाट सभा नहीं ठाठ सभा
मैनपुरी। इससे पूर्व लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने कहा कि पार्टी की खाट सभा सिर्फ  किसानों के लिए ही है। इसके जरिए केंद्र सरकार से किसानों के हित की मांग की जा रही है। यह किसानों के खाट सभा नहीं बल्कि ठाठ सभा होगी। यदि केंद्र सरकार ने किसानों के हित में निर्णय नहीं लिया तो इसके परिणाम उसे भुगतने होंगे। वहीं अब केंद्र सरकार के झूठे वादों की भी पोल खुलने लगी है। इसका जवाब भी उसे जनता को देना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed