फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   wall fell on innocent sisters In Mainpuri one died while other seriously injured

Mainpuri: घर के बाहर खेल रही मासूम बहनों के ऊपर गिरी कच्ची दीवार, एक की मौत जबकि दूसरे ही हालत नाजुक

Wed, 27 Sep 2023 08:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 08:00 PM IST
सार

मैनपुरी में घर के बाहर खेल रही मासूम बहनों के ऊपर कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबकर एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे ही हालत नाजुक है। 

विज्ञापन
wall fell on innocent sisters In Mainpuri one died while other seriously injured
Mainpuri News: गौरी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मंगलवार की शाम तीन साल की बालिका अपनी बहन के साथ घर के पास खेल रही थी। तभी पड़ोसी की कच्ची दीवार भरभराकर मासूम पर गिर गई। मलबे के नीचे दब कर उसकी मौत हो गई। जबकि बड़ी बहन घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर समोद कश्यप की पुत्री सपना (16) मंगलवार की शाम पड़ोसी लालजी के घर के पास बहन गौरी तीन साल के साथ खेल रही थी। शाम करीब छह बजे अचानक पड़ोसी की कच्ची ईंट की दीवार भर भराकर दोनों बहनों पर पलट गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती...फिर मिलने को बुलाया, कमरे में ले जाकर किया गंदा काम; अब ढूंढ रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


बहनों की चीख पुकार सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। घटनास्थल पर एकत्र हुए लोगों ने दीवार का मलबा हटाना शुरू कर दिया। दीवार के मलबे को हटा कर जब तक गौरी को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। सपना को गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। 

यह भी पढ़ेंः- मथुरा में ट्रेन हादसा: शकूरबस्ती से आई ईएमयू पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म पर दौड़ी, भगदड़ व चीख पुकार सुन भागे अधिकारी

वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे में मासूम गौरी की मौत के साथ ही परिजन में चीख पुकार मच गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिजन से जानकारी ली। बच्ची के शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed