फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man misdeeds girl student after friendship on Instagram on pretext of meeting In Agra

UP: इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती...फिर मिलने को बुलाया, कमरे में ले जाकर किया दुष्कर्म; अब ढूंढ रही पुलिस

Wed, 27 Sep 2023 03:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 03:52 PM IST
सार

आगरा में युवक ने इंस्टाग्राम पर छात्रा से दोस्ती की। फिर उसे मिलने के लिए बुलाया। कमरे में ले जाकर गंदा काम किया। अब उसे पुलिस ढूंढ रही है। 

विज्ञापन
young man misdeeds girl student after friendship on Instagram on pretext of meeting In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने के बाद छात्रा को फंसाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने मंगलवार को आरोपी महेंद्र के खिलाफ बयान दर्ज कराए। पुलिस ने छात्रा को बरामद करके आरोपी को जेल भेज दिया है। बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज एफआईआर में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं हैं।

विज्ञापन


लोहामंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा 16 सितंबर को घर से स्कूल जाने की कहकर गई थी। दोपहर बाद घर नहीं लौटने पर छात्रा के परिजन ने अज्ञात के विरुद्ध 17 सितंबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा को 21 सितंबर को आगरा से बरामद कर लिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- मथुरा में ट्रेन हादसा: शकूरबस्ती से आई ईएमयू पटरी छोड़ प्लेटफॉर्म पर दौड़ी, भगदड़ व चीख पुकार सुन भागे अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने छात्रा को बाल कल्याण समिति के सामने प्रस्तुत कर उसकी काउंसलिंग भी कराई। छात्रा ने बताया कि सिविल लाइन बदायूं के रहने वाले महेंद्र उर्फ रोहित से एक वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। वह 16 सितंबर को स्कूल के लिए निकली थी। आरोपी ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। उसे अपने साथ ले गया। विभिन्न जगहों पर रखा। 

यह भी पढ़ेंः- विश्व पर्यटन दिवस: कोरोना के बाद कम हुई आगरा आने वाले पर्यटकों की संख्या, इन पांच सौगातों से बदल सकती तस्वीर

इस दौरान उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने सोमवार को न्यायालय में छात्रा का बयान कराया। आरोपी को 22 सितंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। एसीपी लोहामंडी सर्किल दीक्षा सिंह ने बताया पीड़िता के बयान दर्ज हो गए हैं। मुकदमे में आरोप पत्र जल्द ही दाखिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed