फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Votes were not cancelled in SIR, fake votes were removed.

Mainpuri News: एसआईआर में वोट कटे नहीं, हटे हैं फर्जी वोट

Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Wed, 07 Jan 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Votes were not cancelled in SIR, fake votes were removed.
फोटो 4 करहल में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता। संवाद
करहल। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन मंगलवार रात करहल पहुंचे। वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता की। कहा कि एसआईआर में वोट कटे नहीं हैं, जो फर्जी वोट थे वे हटे हैं। जिनका वोट दो जगह था या जिसका देहांत हो गया अथवा कोई बांग्लादेशी होगा उसी का वोट कटा है।
विज्ञापन

उन्होंने समाजवादी पार्टी को परिवारवादी पार्टी बताया। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल पर तंज कसते हुए कहा कि हमने तो कभी इनका नाम सुना नहीं। सपा में तो हर चीज केवल अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव करते हैं। श्यामलाल को बीच में कहां से ले आए हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोगों को तो अपने परिवार के अलावा कुछ दिखता ही नहीं है।
विज्ञापन

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा पर सरकार का क्या रुख है। इस पर उन्होंने कहा जो सबका रुख है, वही सरकार का रुख है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई और शाहरुख खान ने अपनी टीम से बांग्लादेश के खिलाड़ी को निकाल दिया है। इसके लिए हम उन्हें धन्यवाद कहते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, भाजपा मंडल अध्यक्ष कल्पेंद्र भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed