फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Villagers in Adupur black flag display

अडूपुर में ग्रामीणों ने काले झंडे लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो, मैनपुरी Updated Wed, 14 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Villagers in Adupur black flag display
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 विकास खंड बरनाहल के अडूपुर में विकास कार्य नहीं होने से नाराज किसानों ने बुधवार को गांव में काले झंडे, बैनर लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर विकास कार्य नहीं हुए तो ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

अडूपुर ग्राम सभा के बरहिया, नाऊ की ठार, अडूपुर विकास कार्यों से पूरी तरह वंचित हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि आज तक किसी भी प्रधान ने गांव में विकास कार्य नहीं कराया है। गांव में न तो नाली है और न ही खड़ंजा। गांव के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। नालियां नहीं होने से गलियों में गंदा पानी तथा गंदगी भरी रहती है जिससे बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। अधिकांश हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। 
विज्ञापन

पूर्व प्रधानों ने अपने चहेते क्षेत्रों में ही विकास कार्य कराए हैं। ग्रामीणों ने हाथों में काले झंडे तथा बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर गांव में विकास कार्य नहीं हुए तो ग्रामीण विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुनील, सतीश, ब्रजेश, हाकिम सिंह, रजनेश शास्त्री, रामरतन, रामवीर, बाबी यादव, रामनरेश, पंकज, महेशचंद्र, गजराज सिंह, विवेक, शेर सिंह, राममोहन, सुघर सिंह, केशव सिंह, शीलू, सुरजन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed