फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Video of Diet spokesperson making obscene gestures goes viral

Mainpuri News: अश्लील इशारे करते डायट प्रवक्ता का वीडियो वायरल

Thu, 19 Feb 2026 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 19 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Video of Diet spokesperson making obscene gestures goes viral
मैनपुरी। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भोगांव में एक के बाद एक प्रवक्ताओं की अश्लील हरकतों का मामला सामने आ रहा है। डायट प्रवक्ता और एक प्रशिक्षु के अश्लील मैसेज का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि एक अन्य डायट प्रवक्ता का अश्लील हरकत का वीडियो वायरल हुआ है। मामला संज्ञान में आने के बाद जिलाधिकारी स्वयं डायट पहुंचे और प्राचार्य से बात की। डीएम ने जांच के लिए एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित की है।एक सप्ताह पहले डायट भोगांव पर तैनात एक प्रवक्ता के अश्लील मैसेज भेजने का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बृहस्पतिवार को एक और वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति किसी से अंग वस्त्र उतारने का इशारा कर रहा है। हरकत करने वाला व्यक्ति डायट का प्रवक्ता बताया जा रहा है। वीडिया की जानकारी होने पर डीएम अंजनी कुमार सिंह डायट पहुंचे । उन्होंने डायट में जानकारी जुटाई । डीएम ने डायट प्राचार्य और प्रवक्ताओं के साथ बात की। इसके बाद जिलाधिकारी ने एक टीम गठित की और दोनों ही मामलों की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा। जांच टीम में एसडीएम अंजली सिंह और प्राचार्य डायट मनमोहन शर्मा को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed