फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Teenage girl bitten by snake in Bhanau village; doctors declared her dead.

Mainpuri News: गांव भनऊ में किशोरी को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

Mon, 21 Sep 2026 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Mon, 21 Sep 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Teenage girl bitten by snake in Bhanau village; doctors declared her dead.
बिछवां। थाना क्षेत्र के गांव भनऊ में रविवार सुबह एक 10 वर्षीय किशोरी को सर्प ने डस लिया। उसकी हालत बिगड़ने पर परिजन अलीपुर झाड़फूंक के लिए ले गए। कोई असर नहीं हुआ तो जिला अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव भनऊ निवासी महाराज सिंह उर्फ प्रवीन कुमार लोधी की 10 वर्षीय पुत्री टिंकल उर्फ आराध्या रविवार को घर के एक कमरे में अनाज की कोठरी के पास सामान लेने गई थी। अंधेरा होने की वजह से उसे सर्प ने डस लिया। उसने परिजन को बताया कि उसे किसी ने काट लिया है। जब उसे नींद आने लगी और वह लेट गई तो परिजन उसे अलीपुर ले गए। वहां परिजन ने झाड़फूंक का सहारा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने टिंकल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed