{"_id":"660bf9a26cbb2e804a0143b1","slug":"victim-and-her-family-members-troubled-by-shohda-in-mainpuri-they-demanded-action-against-him-from-police-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: शोहदे से युवती व घरवाले परेशान, जबरन शादी का बना रहा दबाव; घर से निकलना कर रखा दूभर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: शोहदे से युवती व घरवाले परेशान, जबरन शादी का बना रहा दबाव; घर से निकलना कर रखा दूभर
Tue, 02 Apr 2024 05:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Apr 2024 05:57 PM IST
सार
शोहदे से युवती और उसके घरवाले परेशान है। आरोपी जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। उसने युवती का घर से निकलना दूभर कर रखा है।
विज्ञापन
girl demo
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में शोहदे से पीड़िता व उसका परिवार दहशत में जी रहा है। पिता जहां भी बेटी का रिश्ता तय करते हैं। आरोपी जाकर तुड़वा देता है। घर से निकलते ही पीछा करने लगता है। छेड़छाड़ करता है। पीड़िता के पिता ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मामला किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती के पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि वह अपनी बेटी का जहां भी रिश्ता तय करने के लिए जाते हैं, वहां पर रजत उर्फ गोलू निवासी फ्रेंडस कालोनी, जनपद इटावा पहुंच जाता है। बेटी का रिश्ता तुड़वा देता है। वह तीन जगह बेटी की शादी तय करने गए। लेकिन, हर जगह आरोपी ने रिश्ता नहीं होने दिया।
विज्ञापन
बताया कि शोहदा पुत्री पर जबरन शादी करने का दवाब बना रहा है। जब पुत्री घर से बाहर निकलती है तो शोहदा उसके साथ छेड़छाड़ करता है। इस कारण से पुत्री डरी सहमी रहती है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन