{"_id":"6a4bee0585dab90d31052fca","slug":"vehicle-thief-caught-during-a-check-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-162417-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। थाना पुलिस ने रविवार शाम चेकिंग के दौरान एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक बरामद हुई। जिस पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी। सोमवार को पुलिस ने गिरफ्तार चोर को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
रविवार शाम को राम नगर चौकी क्षेत्र में नगला केवल तिराहा पर स्थानीय पुलिस वाहनों के कागजात आदि जांच रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार घबराते हुए मुड़ कर जाने लगा। उसे रुकने का इशारा किया तो उसने तेजी से बाइक भगा दी। पुलिसकर्मियों ने कुछ दूर पीछा कर संदिग्ध को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर अपना नाम सत्यवीर निवासी गांव लालपुर थाना बेवर बताया।
जब बाइक के कागजात दिखाने के लिए कहा तो वह सकपका गया। जांच के दौरान पता चला कि बाइक जनपद इटावा के गांव चंद्रपुर लखना निवासी सुनील चंद्र के नाम पंजीकृत है। सख्ती से पूछने पर सत्यवीर ने बताया कि बाइक उसने करीब डेढ़ साल पहले जनपद इटावा से चोरी की थी। पकड़ा न जाए, इसलिए बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगा रखी थी। पुलिस ने बरामद बाइक को जब्त करने के बाद सोमवार को वाहन चोर को न्यायालय में पेश किया। वहां से सत्यवीर को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेजा गया है।