{"_id":"907ed9fc135c6843c9959aca2d691f93","slug":"valentine-s-day-slogans-of-bajrang-dal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने की नारेबाजी
Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो, अमर उजाला मैनपुरी
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 09 Nov 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी सभ्यता के प्रतीक वेलेंटाइन डे के विरोध में कुछ हिंदूवादी संगठनों ने नारेबाजी कर विरोध जुलूस निकाला। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने युवा प्रेमियों के लिए पहरे बैठाए। बजरंग दल ने बैठक कर वेलेंटाइन डे को अश्लीलता फैलाने वाला करार देते हुए सभी से इसके विरोध में आगे आने की अपील की।
शनिवार को बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सुबह से ही टोलियों में बंटकर प्रेमी युगलों की तलाश में निकल पड़े। होटलों और गिफ्ट सेंटरों के अलावा कार्यकर्ताओं का प्रमुख ध्यान फूलबाग और लोहिया पार्क पर रहा। हालांकि इस बार किसी जोड़े को अपमानित नहीं किया गया लेकिन कुछ स्थानों पर युवाओं को चेतावनी देकर भगा दिया गया। दोपहर बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे के विरोध में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल हिंदूवादी कार्यकर्ता वेलेंटाइन के विरोध में नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता लोगों से पश्चिमी सभ्यता के प्रतीक वेलेंटाइन डे को न मनाने की अपील कर रहे थे। बजरंग दल ने बैठक कर वेलेंटाइन डे का विरोध करने की अपील की। फूलबाग में हुई बैठक में जिला संयोजक सुशील कुमार यादव ने कहा कि पश्चिमी देशों की अश्लीलता को वेलेंटाइन डे के माध्यम से भारत में फैलाने का कार्य किया जा रहा है। युवाआें को इसके विरोध में आगे आना होगा। 14 फरवरी को शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी की सजा सुनाई गई थी। ऐसे में युवाओं को उनकी शहादत को सलाम करना चाहिए। बैठक में बीबी निराला, यशलोक, दारा सिंह वर्मा, नेमीचंद्र, विकास राजपूत, संजय गौतम, एनएस दिनकर, मनोज शर्मा, गोविंद पांडेय, अंशुल राठौर, लकी मिश्रा आदि मौजूद थे।