{"_id":"681f9abff3457f7d650e8c57","slug":"two-youths-injured-in-collision-between-two-bikes-were-crushed-to-death-by-truck-in-mainpuri-2025-05-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा...बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे घायलों को ट्रक ने राैंदा; दो की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मैनपुरी में दर्दनाक हादसा...बाइकों की भिड़ंत, सड़क पर गिरे घायलों को ट्रक ने राैंदा; दो की माैत
Sun, 11 May 2025 12:00 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 11 May 2025 12:00 AM IST
सार
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इसमें सड़क पर गिरे चार घायलों को तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने राैंद दिया। दो की माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतकों के फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बेवर में थाना क्षेत्र के इटावा रोड पर शनिवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना जलालपुर मोड़ के समीप उस समय हुई, जब दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
पुलिस के अनुसार, बेवर के शेरपुर चुहरपुर निवासी विपिन कुमार (45 वर्ष) अपने साथी रोहिताश के साथ किशनी क्षेत्र से राजमिस्त्री का काम कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान, विपरीत दिशा से आ रहे एलाऊ थाना क्षेत्र के इलाहाबांस निवासी हरिओम शाक्य (20 वर्ष), जो अपनी भाभी संध्या पत्नी उमेश शाक्य को लेकर अपने गांव जा रहे थे। दो मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई।
ये भी पढ़ें-UP: लापता युवक की हत्या...लाश का किया ऐसा हश्र, खेत में बिखरी हुई मिली हड्डियां; मंजर देखकर कांप उठा कलेजा

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों सवार सड़क पर गिर पड़े। उसी समय कुसमरा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर पड़े घायलों को रौंदता हुआ निकल गया। इस दर्दनाक हादसे में विपिन कुमार और हरिओम शाक्य ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- UP: 1100 रुपये बकाए पर उखाड़ा मीटर...विद्युत कर्मियों ने की अभद्रता, मुकदमे की धमकी; सदमे से महिला की माैत
दुर्घटना की सूचना मिलते ही बेवर थाने की पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रोहिताश और संध्या शाक्य को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बेवर ले जाया गया, जहां से उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीईओ भोगांव सत्य प्रकाश शर्मा के अनुसार ट्रक चालक की तलाश जारी है।