फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman dies of shock after electricity meter was uprooted by department

UP: 1100 रुपये बकाए पर उखाड़ा मीटर...विद्युत कर्मियों ने की अभद्रता, मुकदमे की धमकी; सदमे से महिला की माैत

Sat, 10 May 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 10 May 2025 08:27 PM IST
सार

विद्युत कर्मियों के व्यवहार से आहत हुई महिला की बेहोश हो गई। अस्पताल में उपचार के दाैरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
Woman dies of shock after electricity meter was uprooted by department
मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र में विद्युत कर्मियों की हठधर्मिता ने एक विधवा महिला की जान ले ली। महज 1100 रुपये बकाए पर विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने महिला से जमकर अभद्रता की। रिपोर्ट दर्ज करने की धमकी दे डाली। महिला ने कर्मचारियों से मीटर न उखाड़ने की गुहार लगाई। लेकिन इसके बाद जबरन मीटर उखाड़ ले गए। जिससे मकान स्वामी महिला अचेत होकर जमीन पर गिर गईं। आगरा में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


थाना उत्तर के नगला करनसिंह निवासी प्रेमलता (41) के पति सोनेलाल की मौत हो चुकी है। वह चूड़ी जुड़ाई से ही अपने पांच बच्चों का भरण-पोषण करती थी। मोहल्ले वालों की माने तो शनिवार को पुरुषोत्तम बिहार विद्युत फीडर से कुछ कर्मचारी उनके घर पहुंचे थे। दो महीने का विद्युत बिल का करीब 1100 रुपये बकाए थे। जिसे जमा कराने के लिए कर्मचारियों के काफी कड़वे शब्द बोले। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने कर्मचारियों ने कुछ दिन की मोहलत मांगी थी। काफी देर तक महिला गिड़गिड़ाती रही, लेकिन कर्मचारी अपनी जिद पर अड़े हुए थे। कर्मचारियों ने महिला की बात न सुनते हुए उसके मकान से मीटर उखाड़ा और अपने साथ ले गए। प्रतिष्ठा को दांव पर लगती देख महिला बिलखते-बिलखते अचेत होकर जमीन पर गिर गई। उसे आनन-फानन में सरकारी ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए: श्रीनगर में तैनात मैनपुरी के दो सगे भाई, पाक को करारा जवाब...भेजा ये संदेश

एक्सईएन मागेंद्र कुमार ने बताया कि अंतिम बिल दिसंबर 2023 में जमा किया था। करीब पांच महीने पूर्व स्मार्ट मीटर से कनेक्शन काट दिया गया था। जब महिला ने बिल जमा नहीं किया तो टीम कनेक्शन को बंद करने गई थी। इसलिए मीटर उखाडा। हालांकि इसकी जांच विस्तृत रूप में कराएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed