फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   mainpuri news road accident one death

Mainpuri News: अनियंत्रित कार की चपेट में आया युवक, युवक की मौत

Wed, 02 Sep 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news road accident one death
फोटो 1 नरेंद्र कुमार का फाइल फोटो
औंछा। थाना क्षेत्र के घिरोर-कुरावली मार्ग पर मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को चपेट में ले लिया। बाइक चला रहे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार मौके पर खड़ी छोड़ कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है, चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव नगला मही निवासी 20 वर्षीय नरेंद्र कुमार मंगलवार रात करीब 9 बजे कस्बा मधन बाजार से घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह घिरोर-कुरावली मार्ग पर स्थित मानपुर गांव के पास रजबहा की पुलिया पर पहुंचा, तभी सामने घिरोर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इको कार ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि नरेंद्र बाइक समेत दूर जा गिरा। गंभीर चोट की वजह से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मगर, तब तक चालक कार को वहीं खड़ा छोड़ कर भाग चुका था। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। मौके पर मिली कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, चालक की तलाश कर रही है। बुधवार को पुलिस ने नरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed