फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two patients died of heart attack in Mainpuri while five referred due to critical condition

Mainpuri: हार्ट अटैक से दो मरीजों ने तोड़ा दम, पांच की हालत गंभीर होने पर किया गया रेफर

Tue, 16 Jan 2024 04:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 Jan 2024 04:27 PM IST
सार

मैनपुरी में हार्ट अटैक से दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य मरीजों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Two patients died of heart attack in Mainpuri while five referred due to critical condition
जिला अस्पताल, मैनपुरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सर्दी के बीच हार्ट के मरीजों की जान पर लगातार आफत आ रही है। हार्ट के मरीजों की पिछले दो महीने से मौतों का आंकड़ा बढ़ गया है। मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती हुए दो हार्ट के मरीजों की मौत हो गई। वहीं पांच अन्य को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।

विज्ञापन


पिछले दो महीने से सर्दी के बीच हार्ट के मरीजों की दिक्कतें भी बढ़ गई हैं। जिला अस्पताल में हार्ट का डॉक्टर न होने के कारण मरीजों की परेशानी चिंता जनक बनी हुई है। समय से उपचार के अभाव में हार्ट के मरीज लगातार दम तोड़ रहे हैं। शहर के मोहल्ला गुलाबबाग निवासी 50 वर्षीय समीन बानो को मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। 
विज्ञापन


परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के कुछ समय बाद ही समीन बानो ने दम तोड़ दिया। शहर के स्टेशन रोड निवासी 80 वर्षीय रामकिशन को भी मंगलवार की सुबह हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के कुछ समय बाद रामकिशन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में हार्ट अटैक के सात मरीज भर्ती कराए गए। इनमें से पांच मरीजों को हालत बिगड़ने के बाद मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर कर दिया गया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीज गंभीर हालत में लाए गए थे। उनके यहां हार्ट का डॉक्टर नहीं है। इससे पहले कि मरीजों को रेफर किया जाता उनकी मौत हो गई।

सर्दी में हार्ट के मरीज सेहत का रखें विशेष ध्यान-

  • ठंड के दिनों में हार्ट के मरीज घर के अंदर रहें और अपने घर को गर्म रखें।
  • अधिक पानी का सेवन न करें दिल का काम शरीर में रक्त के साथ लिक्विड पंप का भी होता है
  • नमक कम से कम खाएं
  • न सुबह जल्दी उठें और न जल्दी टहलने जाएं
  • वसा वाला भोजन न करें
  • समय-समय पर ब्लड प्रेशर की जांच कराते रहें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed