सावधान! कस्टमर केयर को किया फोन, खाते से पार हो गए दो लाख, मैसेज आया तो उड़ गए होश, कहीं आप भी तो शिकार नहीं..
मैनपुरी में युवक ने कस्टमर केयर को फोन किया। इस उसके साथ धोखाधड़ी करके खाते से दो लाख पार कर दिए। उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। कहीं आप भी तो शिकार नहीं हो रहे हैं। जान लें कैसे करते हैं धोखाधड़ी...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में कस्टमर केयर को फोन करने पर मोबाइल पर एनी डेस्क एप डाउनलोड करा दिया। इसके बाद शातिर ने युवक के खाते से दो लाख रुपये उड़ा दिए। जानकारी होने के बाद पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। आदेश के बाद कुरावली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
ऑनलाइन सर्च करके निकाला कस्टर केयर का नंबर
मामला कुरावली थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का है। गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसने ऑनलाइन एक ब्लूटूथ मंगवाया था। खराब लगने पर उसे रिटर्न कर दिया। जब उसके खाते में रुपये नहीं आया तो उसने 10 मार्च को ऑनलाइन सर्च करके कस्टर केयर का नंबर निकाला। नंबर पर कॉल किया तो कॉलर ने उस से एनी डेस्क डाउनलोड करने के लिए कहा। बातों में आकर उसने एनी डेस्क एप को डाउनलोड कर लिया।
खाते से पार कर दिए दो लाख
इसके बाद 13 मार्च को खाते से दो बार में करीब एक लाख रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। अगले दिन बैंक के स्टेटमेंट से पता चला कि दो बार में फिर एक लाख रुपये निकाले गए। इस तरह उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर कुरावली थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी गई है।