फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Two friends fell in love in Mainpuri one girl imprisoned by family other said we got married

प्यार में लांघ दीं सीमाएं: दो सहेलियों को हुआ प्यार, एक को घरवालों ने किया कैद; दूसरी लड़ रही मोहब्बत की जंग

Sun, 31 Aug 2025 05:32 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, करहल
संवाद न्यूज एजेंसी, करहल Published by: विकास कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 05:32 PM IST
सार

दोनों के बीच का प्यार सारी सीमाएं लांघ गया। जब इसकी जानकारी एक युवती के परिजन को हुई तो मिलने पर बंदिश लगा दी। इस बीच मौका पाकर दोनों ने 26 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली। एक शपथ पत्र दिया, इसमें कहा कि वह छह साल से साथ पढ़ते हैं और साथ रहते आ रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

विज्ञापन
Two friends fell in love in Mainpuri one girl imprisoned by family other said we got married
दो सहेलियों को हुआ प्यार, कर ली शादी - फोटो : adobe Stock

विस्तार

यूपी के मैनपुरी स्थित करहल में छह साल से साथ पढ़ने और साथ रहने के दौरान कस्बा की रहने वाली दो युवतियों को प्यार हो गया। परिवार वाले विरोध में उतरते, इससे पहले ही दोनों ने 26 अगस्त को नौटेरी शपथ पत्र के जरिए कोर्ट मैरिज कर ली। अब एक युवती के परिजन उसे घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे हैं। उस पर साथ छोड़ने का दवाब बना रहे हैं। अलग होने से दोनों युवतियां बेहद परेशान हैं, एक युवती का कहना है कि वह दूर नहीं रह सकते, वह अब सहेली का साथ पाने के लिए पुलिस की मदद लेगी।

विज्ञापन

दोनों हमेशा रहती थीं साथ
थाना करहल क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती छह साल से पास के गांव की रहने वाली युवती के साथ स्कूल में पढ़ती थी, दोनों का अधिकतर समय साथ ही गुजरता। दोनों के परिजन उनके साथ को पहले दो सहेलियों का स्नेह समझते रहे, मगर उन्हें नहीं पता था कि दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्यार में लांघ दी सारी सीमाएं
उधर, दोनों के बीच का प्यार सारी सीमाएं लांघ गया। जब इसकी जानकारी एक युवती के परिजन को हुई तो मिलने पर बंदिश लगा दी। इस बीच मौका पाकर दोनों ने 26 अगस्त को कोर्ट मैरिज कर ली। एक शपथ पत्र दिया, इसमें कहा कि वह छह साल से साथ पढ़ते हैं और साथ रहते आ रहे हैं। हम दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। हमने फैसला कर लिया है कि हमेशा साथ रहेंगे। यदि परिजन हमें अलग करने की कोशिश करते हैं तो यह गलत होगा। इसके बाद से ही एक युवती के परिजन घर से बाहर जाने व युवती से मिलने पर पाबंदी लगा दी है। जिसके चलते दोनों परेशान हैं और अब किसी तरह एक दूसरे का साथ चाहती हैं। एक युवती का कहना है कि अगर घरवाले नहीं माने तो वह अब पुलिस की मदद लेगी।

विज्ञापन

पुरुषों से नफरत नहीं, मगर सहेली से बेइंतहा प्यार
एक युवती से जब पूछा गया कि वह अपनी सहेली को हम सफर चुन चुकी है। क्या वह पुरुषों से नफरत करती है। जिस वजह से उनसे शादी नहीं करना चाहती। इस पर युवती ने कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह पुरुषों से नफरत तो नहीं करती, मगर इतना जरूर कह सकती है कि वह अपनी सहेली से बेइंतहा प्यार करती है। उसके बिना रह नहीं सकती। वह शादी कर चुके हैं और अब चाहें जो हो जाएगा। वह लोग जिंदगी भर साथ रहेंगे। दोनों ने साथ मिल कर फैसला लिया है और उसे निभाने के लिए कुछ भी कर जाएंगे।

घरवालों के दवाब में है सहेली
युवती ने बताया कि परिजन को जब उनके प्रेम के बारे में जानकारी मिली तो सहेली के घरवालों ने मिलने जुलने पर रोक लगा दी। वह बालिग हैं और अपनी सहमति से कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद से युवती के घरवाले उसे घर में कैद रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर हुई बातचीत में सहेली ने अपनी परेशानी बताई और हमेशा साथ निभाने का वादा भी किया है। मगर, सहेली काफी परेशान है। घरवाले उसे परेशान कर रहे हैं।

कानूनी मान्यता नहीं मगर, अपराध भी नहीं
बात करें समलैगिंकता को लेकर भारत के कानून की तो समलैंगिक विवाह को सुप्रीम कोर्ट ने अभी तक कानूनी मान्यता नहीं दी है। हालांकि कोर्ट ने वर्ष 2018 में समलैंगिकता को अपराध की श्रेणी से हटा दिया था। वहीं एक फैसले में समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने का काम संसद का बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed