{"_id":"65cb47c3e4effc7ddb021672","slug":"two-ashthma-patients-died-while-three-patients-referred-to-medical-college-in-mainpuri-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: अस्थमा के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कतें, दो मरीजों ने तोड़ा दम; हालत बिगड़ने पर तीन मरीज रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: अस्थमा के मरीजों की कम नहीं हो रही दिक्कतें, दो मरीजों ने तोड़ा दम; हालत बिगड़ने पर तीन मरीज रेफर
Tue, 13 Feb 2024 04:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:35 PM IST
सार
मैनपुरी में अस्थमा के मरीजों की परेशानियां कम नहीं हो रही हैं। इससे पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं हालत बिगड़ने पर तीन मरीज मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किए गए।
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बदलते मौसम के बीच अस्थमा के मरीजों की दिक्कतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध सहित दो मरीजों की सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मंगलवार सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन
ओपीडी में 655 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। तीन मरीजों का हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर बरा निवासी 68 वर्षीय मोहरपाल सिंह को अस्थमा की दिक्कत थी। परिजन ने सोमवार की रात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव जगतपुर निवासी 90 वर्षीय मीलाल को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि एक मरीज मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में मंगलवार को 21 मरीज भर्ती करााए गए हैं। सभी का उनकी देख रेख में उचित उपचार किया जा रहा है। सबसे अधिक मरीज बाल रोग विशेषज्ञ और फिजीशियन के पास पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम और अस्थमा के मरीजों की संख्या अधिक थी।