{"_id":"592b11da4f1c1ba915bdaef4","slug":"two-arrested-including-stolen-bike-and-pistol","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक व तमंचा सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक व तमंचा सहित दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
Updated Sun, 28 May 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइक व तमंचा सहित दो गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पुलिस ने शनिवार रात गांव जनमार्ग के समीप बाइक सवार दो युवकों की तलाशी ली। उसके पास से पुलिस दो तमंचा व कारतूस भी मिले। पूछताछ में पता चला कि दोनों शातिर वाहन चोर और लुटेरे हैं। कार्रवाई के दौरान भागने वाला युवक गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पकडे़ गए बदमाशों ने पुलिस को कई वारदातों के बारे में जानकारी दी है। रविवार को पुलिस ने दोनों को चालान कर जेल भेजा है।
थाना पुलिस ने शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर जनमार्ग के समीप एक बाइक पर जा रहे तीन युवकों को पूछताछ के लिए रोका तो वह भागने लगे। पुलिस ने घेरा बंदी कर दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास दो तमंचा और चार कारतूस भी बरामद हुए। बरामद बाइक भी चोरी की थी। पकड़ में आए संजू निवासी हन्नूखेड़ा व दिनेश उर्फ राजू निवासी बेवर ने बताया कि भागा हुआ मूलचंद्र निवासी नगला बलू ही उनके गैंग का सरगना है। वह उसी के साथ मिलकर जिले व गैर जिलों से वाहनों की चोरी, चेन स्नेचिंग, लूट आदि घटनाओं को अंजाम देते हैं। मूलचंद्र की जायलो कार भी वह घटनाओं में प्रयोग करते हैं। रविवार को पुलिस ने पकडे़ हुए दोनों बदमाशों को चालान कर जेल भेज दिया।