{"_id":"69adb8b53e9077f21f0c1a64","slug":"two-accused-of-murderous-attack-arrested-produced-in-court-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-155263-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Sun, 08 Mar 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला उदू निवासी युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों को शनिवार को न्यायालय में पेश किया, वहां से जेल भेजा गया है।
गांव मानपुर मधन निवासी पेशकार का भतीजा गणेश निवासी नगला उदू बृहस्पतिवार शाम को घर जा रहा था। गांव के बाहर रवि लोधी, अमित कुमार, शैलेंद्र उर्फ डिंकल, अर्जुन सिंह, अभय उर्फ रवि निवासी मानपुर मधन ने उस पर हमला कर दिया था। वह भाग कर गांव मानपुर आ गया, तब आरोपियों ने पेशकार के भाई श्रीकृष्ण के मकान पर पहुंच कर फायरिंग की थी। गोली लगने गणेश और उसका चचेरा भाई अनिल घायल हो गए थे।
आरोपियों ने बीच बचाव करने पर श्रीकृष्ण की पत्नी मीरा देवी को पीटते हुए हाथ तोड़ दिया था। थाना प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि शनिवार रात गांव मधन के पास से जानलेवा हमले के दो आरोपी रवि लोधी और शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया। कब्जे से एक तमंचा कारतूस मिले। रविवार को दोनों आरोपी न्यायालय में पेश किए गए। वहां से जेल भेजा गया है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।