फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   twenty six nomination papers were submitted for chairman and one hundred twenty nine for member In Mainpuri

UP Chunav Nikay: चेयरमैन के लिए 26 तो पार्षद के लिए 129 नामांकन दाखिल, दस निकायों में 132 पर्चे खरीदे गए

Mon, 17 Apr 2023 01:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Apr 2023 01:29 PM IST
सार

मैनपुरी में निकाय चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर हैं। यहां नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया जारी है। अब तक चेयरमैन के लिए 26 तो पार्षद के लिए 129 नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं। जबकि दस निकायों में 132 पर्चे खरीदे गए हैं।
 

विज्ञापन
twenty six nomination papers were submitted for chairman and one hundred twenty nine for member In Mainpuri
नामांकन पत्र दाखिल करते प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की छह तहसीलों में नामांकन के छठे दिन रविवार को दस निकायों में चेयरमैन पद के लिए 26 और सदस्य पद के लिए 129 नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। नगर पालिका सहित 10 नगर पंचायतों में चेयरमैन पद के लिए 25 तथा सदस्य पद के लिए 107 पर्चे खरीदे गए हैं। नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने के लिए सुबह से तहसीलों में भीड़ जमा रही।

विज्ञापन


नामांकन के छठे दिन रविवार को नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन, नगर पंचायत भोगांव में अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य पद के लिए 30, नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सदस्य पद के लिए 25, नगर पंचायत कुसमरा में अध्यक्ष पद के लिए चार, सदस्य पद के लिए 15, किशनी में अध्यक्ष पद के लिए तीन, सभासद पद के लिए छह, करहल में अध्यक्ष पद के लिए पांच, सदस्य पद के लिए 27, बरनाहल में सदस्य पद के लिए 12, घिरोर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सदस्य पद के लिए एक, कुरावली में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सदस्य पद के लिए 13 नामांकन किए गए हैं।

विज्ञापन

इस क्षेत्र में खरीदे गए इतने पर्चे

नगर पालिका मैनपुरी में अध्यक्ष पद के लिए आठ, सभासद पद के लिए 41 पर्चे खरीदे गए। नगर पंचायत भोगांव में कोई पर्चा नहीं बिका। नगर पंचायत बेवर में अध्यक्ष के लिए एक, सभासद के लिए 14 पर्चा नहीं खरीदा गया। नगर पंचायत किशनी में अध्यक्ष पद के लिए छह, सभासद पद के लिए आठ पर्चे खरीदे गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने पर्चे खरीदे गए

नगर पंचायत कुसमरा में अध्यक्ष पद के लिए छह, सभासद पद के लिए आठ, घिरोर में अध्यक्ष पद के लिए दो, सभासद पद के लिए चार नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया में सभासद पद के लिए सात 12 पर्चे, नगर पंचायत बरनाहल में अध्यक्ष पद के आठ, सभासद पद के लिए 14 पर्चे खरीदे गए हैं। 

अध्यक्ष के लिए 33 और सभासद के लिए 170 नामांकन पत्र भरे गए

नगर पंचायत करहल में अध्यक्ष पद के लिए एक, सभासद पद के लिए एक पर्चा खरीदा गया। नगर पंचायत कुरावली में अध्यक्ष पद के लिए 13, सभासद पद के लिए पांच पर्चे खरीदे गए हैं। अब तक दस नगर निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 33 और सभासद पद के लिए 170 नामांकन अब तक दाखिल हो चुके हैं।

बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

नगर पंचायत किशनी से चेयरमैन पद के लिए किशनी निवासी सूरज शाक्य की पत्नी श्याम कुमारी शाक्य ने रविवार को नामांकन किया। उनको नामांकन पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र शाक्य तथा मंडल प्रभारी सुनील वर्मा ने समर्थकों के साथ कराया। श्याम कुमारी ने बसपा प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन अधिकारी के सामने औपचारिकताएं पूरी करके नामांकन जमा किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि श्याम कुमारी ही पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed