फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tragic accident: Death before darshan at Bateshwar temple two girls died

UP: भगवान शिव शंकर के दर्शन से पहले दो युवतियों की मौत...ऐसा हादसा देख कांप गए लोग; भाई की हालत गंभीर

Thu, 24 Jul 2025 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 02:37 PM IST
सार

भगवान शिव के दर्शन करने बाइक से बटेश्वर मंदिर जा रहे भाई-बहन और बेटी को डंपर ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवतियों की मौत हो गई। जबकि युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Tragic accident: Death before darshan at Bateshwar temple two girls died
मृतक युवतियों के फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल से बेटी और चचेरी बहन को बाइक से बटेश्वर दर्शन के लिये ले जा रहे बाइक सवार को डंपर ने रौंद  दिया। इस  हादसे में बाइक सवार की चचेरी बहन की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी की अस्पताल ले जाते समय जान चली गई। बाइक सवार की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

नसीरपुर के पास हुआ हादसा
 बुधवार को करहल थाना क्षेत्र के गांव अगरापुर निवासी रामप्रवेश (50) अपनी बेटी अनामिका (20) और चचेरी बहन उत्प्रेक्षा उर्फ़ मीनेश(25) पुत्री रामरतन को बाइक से बटेश्वर मंदिर दर्शन के लिए ले जा रहे थे। बाइक सवार जब नसीरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरसागंज -नसीरपुर मार्ग पर पहुंचे तभी डंपर ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में उत्प्रेक्षा की मौके पर ही मौत हो गई और अनामिका और उसके पिता रामप्रवेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपचार के लिए ले जाते समय अनिमाका ने तोड़ा दम
अनामिका को उपचार के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो हो गई। वहीं रामप्रवेश का आगरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। गुरुवार को उत्प्रेक्षा और अनामिका का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव अगरापुर पहुंचा। शव को देखते ही परिवार मे कोहराम मच गया। गमगीन माहौल मे दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।





 
विज्ञापन

गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करती थी उत्प्रेक्षा
बताया गया है कि उत्प्रेक्षा आईटीआई करने के बाद गाजियाबाद में प्राइवेट नौकरी करती थी। वह दो दिन पहले ही अपने गांव आई थी, जबकि अनामिका बीएससी की छात्रा थी।

इस वजह से हुआ हादसा
गांव के लोगों ने बताया कि जहां पर घटना हुई वहां सड़क पर एक ओर मक्का सूख रही थी, जिससे मार्ग सकरा हो गया था। इस वजह से बाइक सवार तेज रफ़्तार डंपर से खुद को बचा नहीं पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed