{"_id":"6aecc2dd8ed96994be0c823f","slug":"traders-were-informed-about-the-interest-waiver-scheme-mainpuri-news-c-25-1-agr1063-1206581-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की दी जानकारी
Thu, 05 Nov 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Thu, 05 Nov 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। राज्य कर विभाग ने बृहस्पतिवार को मिठाई और पटाखा व्यापारियों के साथ एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। व्यापारियों से दिवाली पर ग्राहकों को सही बिल देने की अपील की गई। उपायुक्त प्रशासन राज्य कर जीएसटी वीरेंद्र नारायण वर्मा ने स्टेशन रोड स्थित नारायण मिष्ठान भंडार पर व्यापारियों से संवाद किया। व्यापारियों और अधिवक्ताओं को ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने बताया कि योजना में 31 दिसंबर 2025 तक के समस्त पुराने एवं लंबित बकाए सम्मिलित हैं। 10 लाख रुपये तक के मूल बकाए पर 100 फीसदी ब्याज माफ होगा। 10 लाख से 1 करोड़ रुपये तक पर 90 फीसदी और 1 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक पर 75 फीसदी छूट मिलेगी। 5 करोड़ रुपये से अधिक के बकाए पर 50 फीसदी ब्याज माफ किया जाएगा। पात्र व्यापारी विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 15 दिन में प्रमाण पत्र जारी होगा। इस मौके पर अशोक गुप्ता, विकास कुलश्रेष्ठ, प्रखर दीक्षित, रजत सक्सेना, अमित जौहरी, उपायुक्त राधेश्याम, प्रशांत सक्सेना, सहायक आयुक्त आलोक गौतम आदि मौजूद रहे।