फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tourism Minister issues directives for action against land mafia.

Mainpuri News: पर्यटन मंत्री ने भूमाफिया पर कार्रवाई के दिए निर्देश

Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 19 Sep 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Tourism Minister issues directives for action against land mafia.
मैनपुरी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को जनसुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को भूमाफिया और चोरी के मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम गड़ेरी के अवधेश कुमार ने शिकायत की कि ग्रामसभा की भूमि से कब्जा हटवाने के बाद हमलावरों ने उसे घायल कर दिया। उप जिलाधिकारी ने राजस्व टीम गठित कर भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। मंत्री ने उप जिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी को जांच कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामसभा की भूमि पर अनधिकृत कब्जे की शिकायतें अब भी प्राप्त हो रही हैं। मंत्री ने ऐसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने और दोबारा कब्जा करने वालों को भूमाफिया घोषित कर कार्रवाई करने को कहा। ग्राम गपकापुर के संदीप कुमार ने लाखों के सामान की चोरी और प्राथमिकी दर्ज न होने की शिकायत की। कुछ लोगों ने आयुष्मान कार्ड , गलत प्राथमिकी निरस्त और आय, जाति व निवास प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की। इस दौरान जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed