फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tossed and turned in jail all night, left disappointed in the morning

Mainpuri News: जेल में रात भर बदली करवटें, सुबह रहे मायूस

Fri, 12 Dec 2025 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Tossed and turned in jail all night, left disappointed in the morning
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव मौजेपुर में दो साल पहले झूठी शान में पुत्री की गला दबाकर हत्या करने वाले माता-पिता की जेल में पहली रात बेचैनी में गुजरी। अलग-अलग बैरकों में दोनों रात भर करवटें बदलते रहे। सुबह होने पर दोनों मायूस देखे गए। उन्होंने बैरक में मौजूद अन्य बंदियों से दूरी बनाए रखी। रात भर बंदी रक्षकों ने दोनों पर नजर रखी।
विज्ञापन

मौजेपुर के रहने वाले अशोक यादव ने पत्नी रामादेवी के सहयोग से 19 जनवरी 2023 की रात को अपनी पुत्री ज्योति की गला दबाकर हत्या का दी थी। बृहस्पतिवार को अशोक और रामादेवी को अपर जिला जज चतुर्थ आजीवन कारावास की सजा सुनाने के बाद 60-60 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर जेल भेजा था। सजा होने के बाद रामादेवी को महिला बैरक तथा अशोक यादव को बैरक नंबर नौ-ए में रखा गया है। जेल सूत्रों ने बताया कि सजा होने के बाद से पति-पत्नी गुमसुम हैं। बैरक में मौजूद बंदियों से दूरी बना ली है। उनकी मनोदशा को देखते हुए बंदी रक्षक उनकी हर गतिविधि पर नजर लगाए हुए हैंं।
विज्ञापन


गांव में नहीं दी किसी ने गवाही
ज्योति का शव बरामद होने के बाद चौकीदार ने रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने पंचनामा भरा। पुलिस को जांच के दौरान गांव में किसी ने भी गवाही नहीं दी। मुकदमे की सुनवाई में चौकीदार मनोज कठेरिया सहित पंचनामा के गवाह राजेश कुमार, अवलेश कुमार, शिवनंदन सिंह की गवाही ही कराई गई। चौकीदार ने न्यायालय में बताया था कि ज्योति के पास के गांव के रहने वाले एक युवक से प्रेम संबंध थे। वह उसी के साथ शादी करना चाहती थी। जबकि परिजन ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। एटा के अलीगंज से 21 फरवरी 2023 को बरात आनी थी। लेकिन ज्योति इस शादी के लिए तैयार नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed