फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Janakpuri Area to Glow with Rs 48 Lakh LED Lights for Mahotsav

जनकपुरी महोत्सव 2026: 48 लाख की एलईडी से जगमगाएगा पूरा क्षेत्र, चौराहों पर लगाए जाएंगे मिनी मास्ट

Sat, 12 Sep 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 12 Sep 2026 11:45 AM IST
सार

आगरा के बाबरपुर क्षेत्र में पहली बार सजाई जा रही जनकपुरी में 48 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। डिवाइडर पर स्ट्रीट लाइट और प्रमुख चौराहों पर मिनी मास्ट लगाए जाएंगे, ताकि महोत्सव के दौरान पूरा क्षेत्र रोशन रहे।
 

विज्ञापन
Janakpuri Area to Glow with Rs 48 Lakh LED Lights for Mahotsav
जनकपुरी महोत्सव 2026 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के बाबरपुर क्षेत्र में पहली बार सजाई जा रही जनकपुरी में पूरा क्षेत्र दूधिया रोशनी से जगमगाएगा। नगर निगम ने 48 लाख रुपये की लागत से एलईडी लाइटों को लगाने की योजना तैयार कर ली है। इसके लिए सर्वे का काम कराया जा चुका है।
विज्ञापन

नगर निगम के चीफ इंजीनियर विद्युत यांत्रिक अजय कुमार राम ने बताया कि जनकपुरी महोत्सव कमेटी ने नगर निगम को स्ट्रीट लाइटों के लिए प्रस्ताव भेजे थे। इंजीनियरों से क्षेत्र का सर्वे कराया गया है। एलईडी लाइटें लगाने का काम जनकपुरी महोत्सव से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। इनमें चौराहों पर मिनी मास्ट लगाए जाने की योजना है ताकि भरपूर रोशनी रहे।
विज्ञापन


इन जगहों पर लगाई जाएंगी लाइटें
बुलट अड्डा शोरूम वाली रोड पर रोशन विहार तक, महर्षि पुरम तिराहे से होली पब्लिक स्कूल तिराहे तक, भावना एस्टेट से लिंक रोड होते हुए बाबरपुर तक स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। वहीं जनकपुरी महल के पास उमाकुंज कॉलोनी गली नंबर चार, पुरुषोत्तम दास सावित्री देवी हॉस्पिटल वाली सड़क, गोविंद पुरी, दुर्गेशपुरी, विनायक नगर में पोल पर एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। मिनी मास्ट लाइट उमाकुंज कॉलोनी चौराहा, महर्षि पुरम तिराहा, स्पेस टावर 1 और 2 के सामने, स्पंदन हॉस्पिटल के सामने, कैंसर अस्पताल चौराहा, गणपति आशियाना, डिवीजन चौकी के सामने, दुर्गेशपुरी चौराहा, गोविंदपुरी तिराहे पर, भावना एस्टेट पार्क, मंदिर के पास, केंद्रीय कार्यालय के सामने, सी टावर और मेन गेट के पास लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed