फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Tomorrow is the last day for Munna's return.

Mainpuri News: मुन्ना की वापसी का कल आखिरी दिन

Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Tomorrow is the last day for Munna's return.
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर में हर किसी की निगाहें मुन्ना भैंसे की वापसी की राह देख रही है। दूसरे पक्ष के लोगों ने बुधवार तक का समय मांगा था। तीन साल से पूरे गांव की साझा धरोहर और दुलार का केंद्र मुन्ना गायव हो गया। अकबरपुर निवासी राजेंद्र सिंह ने बताया कि करीब तीन साल पहले गांव के लोगों ने चंदा इकट्ठा कर हरियाणा के रोहतक से भैंसे को खरीदा था। सभी ग्रामीण मिलकर इसके चारे और देखभाल की जिम्मेदारी उठाते थे। ग्रामीणों ने प्यार से इसका नाम मुन्ना रखा था। आरोप है कि दो सितंबर को पड़ोस के गांव दिवरोली के कुछ असामाजिक तत्वों ने मुन्ना को नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया और उसे 1.20 लाख रुपये में बेच दिया। एसपी कार्यालय में भी लिखित शिकायती पत्र सौंपा गया है। रविवार को पुलिस और लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी, जिसमें मुन्ना को वापस लाने के लिए तीन दिन का समय मांगा था। बुधवार को इस मोहलत का अंतिम दिन है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed