{"_id":"5898b7db4f1c1b224a37847d","slug":"today-let-relationships-smelling-of-roses","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज रिश्तों को दें गुलाब की महक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज रिश्तों को दें गुलाब की महक
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Mon, 06 Feb 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आज रिश्तों को दें गुलाब की महक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वैलेंटाइन’ वीक सात फरवरी यानी आज से शुरू हो रहा है। इसका खुमार युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है। पहला दिन मंगलवार को रोज डे के साथ शुरू होगा। रोज डे भी वैलेंटाइन-डे की तरह रिश्तों में महक लाता है। शहर के गिफ्ट सेंटर प्यार के प्रतीक पर्व के लिए ग्रीटिंग कार्ड और उपहारों से सज गए हैं। बाजार में प्यार का संदेश देते कार्डों की बिक्री जोरों पर है।
बाजार में 30 से लेकर सौ रुपये तक मूल्य के वैलेंटाइन-डे कार्ड उपलब्ध हैं। अंग्रेजी के बजाए हिंदी के कार्ड युवक-युवतियों द्वारा पसंद किए जा रहे हैं। हिंदी कार्डों पर लिखे संदेश भी कम रोचक नहीं है। चूंकि ‘वैलेंटाइन-डे’ को प्यार और मुहब्बत का माध्यम मना गया है। ऐसे में लिखे संदेश को पढ़ना और सहेजकर रखना प्रेम का इजहार करने वालों के लिए काफी मायने रखता है। गिफ्ट सेंटरों के संचालकों ने जो बताया वह चौंकाने वाला था। एक संचालक का कहना था कि ‘वैलेंटाइन डे’ अब सभ्यता बनता जा रहा है। टीन एजर्स में न शर्म है और न ही संकोच। लड़कियां शर्माती हैं, लेकिन उनके चेहरों पर प्यार के जुनून की इबारत साफ पढ़ी जा सकती है।
व्हाट्सएप पर ही इजहार ए मुहब्बत
सात फरवरी को रोज रोड है। इसके चलते युवक और युवतियों ने व्हाट्सएप पर ही रोज डे मनाने की तैयारी की है। वहीं बाजारों में भी गुलाब के फूलों से दुकानें सजी नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
डे एक नजर में
सात - रोज-डे
आठ - प्रपोज-डे
नौ - चॉकलेट- डे
दस - टेडी-डे
ग्यारह - प्रोमिस-डे
बारह - किस-डे
तेरह - हग-डे
चौदह - वैलेंटाइन-डे