{"_id":"69541c875de6df0f4f0fe814","slug":"today-is-the-last-day-of-the-first-phase-of-ots-get-maximum-registration-done-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-151458-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: ओटीएस के प्रथम चरण का आखिरी दिन आज, कराएं अधिकतम पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: ओटीएस के प्रथम चरण का आखिरी दिन आज, कराएं अधिकतम पंजीकरण
Wed, 31 Dec 2025 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 31 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम की ओर से बकायेदार उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए चलाई जा रही बिजली बिल राहत योजना (ओटीएस) के प्रथम का चरण का अंतिम दिन 31 दिसंबर को है। अधीक्षण अभियंता मुकेश कुमार ने वीसी के माध्यम से सभी एक्सईएन, एसडीओ और जेई को निर्देश दिए कि ओटीएस के अंतिम दिन व्यापक स्तर पर पंजीकरण कराएं।
एसई ने कहा कि सभी टीमें फील्ड में सुबह तड़के सक्रिय होकर नेवर पेड और लॉन्ग अनपेड बकायेदारों पर कार्रवाई की जाए। प्रत्येक बिजली घर पर दो टीमें गठित होकर कार्रवाई करें। एक टीम पंजीकरण कराए, दूसरी टीम पंजीकरण न कराने वालों के विरुद्ध डिश कनेक्शन की कार्रवाई करें। सभी एसडीओ और एक्सईएन फील्ड में निकलकर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।
उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को सभी कैश काउंटर रात आठ बजे तक खुले रहेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ता प्रथम चरण की छूट का लाभ उठा सकें। सभी नेवर पेड और लोंग अनपेड बकायेदार अंतिम दिन ज्यादा से ज्यादा संख्या में पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण की समाप्ति के बाद फीडर वाइज समीक्षा की जाएगी और कम प्रगति वाले कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।