फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   threatened of lawyer with death for not reaching settlement in case In Mainpuri

Mainpuri News: 'सुनो वकील! मुकदमा में समझौता करा दो, नहीं तो भगवान के पास भेज देंगे' दहशत में परिवार

Tue, 20 Jun 2023 05:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 05:52 PM IST
सार

मैनपुरी में आरोपी ने फोन करके कहा कि 'सुनो वकील! मुकदमा में समझौता करा दो, नहीं तो भगवान के पास भेज देंगे'। इससे वकील का परिवार दहशत में है। 

विज्ञापन
threatened of lawyer with death for not reaching settlement in case In Mainpuri
Mainpuri News: वकील को जान से मारने की धमकी दी गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में मुकदमा हारने के बाद आरोपी ने अधिवक्ता को फोन करके पहले तो गाली गलौज किया। इसके बाद समझौता न कराने पर भगवान के पास भेजने की धमकी दी। इससे अधिवक्ता के मानसिक रूप से परेशान होने के साथ-साथ परिवार दहशत में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

वर्ष 2020 में दर्ज हुआ था मुकदमा

मामला करहल कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर का है। यहां के रहने वाले अधिवक्ता महेंद्र पाल सिंह दीवानी में वर्ष 1974 से वकालत कर रहे हैं। बताया कि उन्होंने वर्ष 2020 में वंदना निवासी रसूलाबाद, थाना भोगांव का एक मुकदमा महेशचंद्र निवासी मानिकपुर, जनपद एटा के विरुद्ध दायर किया था। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- स्वस्थ हुए भगवान जगन्नाथ: रथ में विराजमान महाप्रभु ने स्वर्ण वेश में भक्तों को दिए दर्शन, उमड़ पड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने एक पक्षीय फैसला पारित किया

विपक्षी के न्यायालय में हाजिर न होने के चलते अदालत ने एक पक्षीय फैसला पारित कर दिया। अदालत ने छह हजार रुपये प्रतिमाह भरण पोषण दिए जाने के आदेश दिए। महेश के खिलाफ कुर्की वारंट भी जारी किया गया। इसी बीच महेश ने किसी से उनका फोन नंबर मिल गया। 


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri Triple Murder Case: डेढ़ किमी दूर दुकान पर बेटे के सिर में मारी गोली, घर जाकर पिता व बहू को भूना

उसे व दोस्त को किया फोन

महेश ने उन्हें और दोस्त ईशू उर्फ गौरव को फोन किया। उसने फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कहा कि मामले में समझौता करा दें, नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। आरोपियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हैं। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed