{"_id":"652a7ab2b146d2f6f9089bd5","slug":"thieves-caught-with-help-of-cctv-who-stole-pistol-and-jewellery-from-advocate-house-in-mainpuri-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: सीसीटीवी ने पकड़वाए अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चुराने वाले, आरोपी निकले सगे भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: सीसीटीवी ने पकड़वाए अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चुराने वाले, आरोपी निकले सगे भाई
Sat, 14 Oct 2023 04:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 14 Oct 2023 04:55 PM IST
सार
मैनपुरी में सीसीटीवी की मदद से अधिवक्ता के घर से पिस्टल और जेवर चुराने वाले चोर पकड़े गए। आरोपी सगे भाई सगे भाई निकले।
विज्ञापन
चोर गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में अधिवक्ता के घर से लाइसेंसी पिस्टल और लाखों रुपये के जेवर चोरी करने वाले दो शातिर चोर सीसीटीवी की मदद से गिरफ्तार कर लिए गए। शनिवार को एसपी ने खुलासे के संबंध में जानकारी दी। बताया कि पकडे़ गए आरोपी सगे भाई हैं। घटना में शामिल दो अन्य की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा निवासी अधिवक्ता प्रदीप सागर के घर से कुछ दिन पूर्व पिस्टल और नकदी जेवर चोरी की वारदात हुई थी। उक्त वारदात के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो आकाश उर्फ ढिल्ला उसके भाई मकेश निवासी काशीराम कालोनी के नाम प्रकाश में आए थे। शनिवार को औंछा रोड बाईपास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP: चुनावी साल में योगी ने युवाओं के रोजगार के लिए खोली तिजोरी, टेक्निकल शिक्षा ले रहे छात्रों को होगा लाभ
विज्ञापन
सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल सिंह ने टीम के साथ चोरों की निशानदेही पर पिस्टल बरामद कर ली। इसके अलावा एक सोने की अंगूठी, टॉप्स, कान की बाली, पायल, दो मोबाइल, तमंचा कारतूस आदि बरामद किए गए। पूछताछ में गई अन्य स्थानों से भी चोरी की वारदात करना कबूला है। गिरफ्तार चोरों को मेडिकल कराने के बाद जेल भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः- Agra: कुएं में निर्वस्त्र मिले युवती के शव का मामला, परिजन ने की जांच की मांग; सीएम और महिला आयोग को भेजा पत्र
चोरी में पूरा परिवार था शामिल
एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि चोरी की वारदात अंजाम देने में कांशीराम कालोनी का रहने वाला पूरा परिवार शामिल था। पकडे़ गए आकाश और मुकेश के पिता राम आसरे कठेरिया और आकाश की पत्नी खुशी भी चोरी की वारदात में सहयोगी हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।