फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi announced to give half of honorarium during training to students doing technical courses

UP: चुनावी साल में योगी ने युवाओं के रोजगार के लिए खोली तिजोरी, टेक्निकल शिक्षा ले रहे छात्रों को होगा लाभ

Thu, 12 Oct 2023 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा
अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Oct 2023 02:31 PM IST
सार

ताजनगरी पहुंचे सीएम योगी ने चुनावी साल में युवाओं के रोजगार के लिए तिजोरी खोल दी। टेक्निकल शिक्षा ले रहे छात्रों को इसका विशेष लाभ होगा।

विज्ञापन
CM Yogi announced to give half of honorarium during training to students doing technical courses
आगरा में उद्यमी सम्मेलन को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ बुधवार को ताजनगरी आगरा पहुंचे। लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दलों के बेरोजगारी के सवाल पर हमले झेल रही सरकार ने युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अपनी तिजोरी खोल दी है। 80 लोकसभा सीटों वाले देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तकनीकी कोर्स वाले छात्रों को ट्रेनिंग के दौरान एक साल तक मानदेय का आधा हिस्सा देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इसके जरिए पॉलीटेक्निक और इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों को औद्योगिक इकाइयां रोजगार देने के लिए प्रोत्साहित होंगी, वहीं तकनीकी कोर्स कर रहे अंतिम वर्ष के युवाओं को भी रोजगार और अनुभव मिल पाएगा। चुनावी साल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पैंतरा बेरोजगारी के मुद्दे को हल्का कर सकता है।

विज्ञापन

फतेहाबाद रोड पर केएनसीसी में लघु उद्योग भारती के सम्मेलन में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के 60 फीसदी युवा वोटरों को रिझाने के लिए रोजगार की बात की। उन्होंने छात्रों को मानदेय का आधा हिस्सा देने की घोषणा कर उद्यमियों का दिल जीत लिया तो छात्रों के मन में भी जगह बनाई। मुख्यमंत्री इससे पहले युवाओं को रोजगार देने के बाद नियुक्तिपत्र अपने हाथों से ही सौंपते रहे हैं। इस बार वह एक करोड़ 10 लाख रोजगार सृजन के दावे कर रहे हैं।

छात्रों का रजिस्ट्रेशन कराएं

आईटीआई, पॉलीटेक्निक के छात्रों को प्रशिक्षण के लिए फैक्टरी संचालक रखते हैं तो सीएम इंटर्नशिप स्कीम में उद्यमी रजिस्ट्रेशन कराएं। उनका आधा मानदेय सरकार देगी। इससे अनुभवी लोगों की टीम तैयार होगी, जो उद्योगों की जरूरत के लिए मददगार होगी। इससे युवाओं को भी अनुभव और रोजगार मिलेगा। - योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री

बड़ा असर पड़ेगा

सीएम इंटर्नशिप योजना मास्टर स्ट्रोक है जो उद्योगों के सामने आ रही स्किल्ड मैन पावर की समस्या को खत्म कर सकती है। सीएम की योजनाओं का बड़ा असर पड़ेगा। - पूरन डावर, अध्यक्ष, एफमेक

दूरगामी परिणाम

उद्योगों के लिए यह जरूरी है कि उन्हें प्रशिक्षित और काबिल स्टाफ मिले। इस दिशा में मुख्यमंत्री का यह फैसला दूरगामी परिणाम लाने वाला बनेगा। - इ. उमेश शर्मा, लघु उद्योग भारती

विज्ञापन

युवाओं को रिझाया

बिहार में जातीय जनगणना के बाद विपक्षी दल कांग्रेस ने कांग्रेस शासित राज्यों में जातीय जनगणना कराने का निर्णय लेकर दबाव बनाया है, जिसकी काट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए उद्योगों की स्थापना में युवाओं को एक करोड़ रोजगार का भरोसा दिलाया है। केंद्र सरकार कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में पहले ही आधा अंशदान देने की योजना चला रही है, ऐसे में यूपी सरकार ने मानदेय में भी आधा हिस्सा देने की योजना के जरिए न केवल उद्यमियों, बल्कि 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को रिझाया है।

भाषण में पहली बार सपा और बसपा नहीं

चुनावी तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में उद्यमी महासम्मेलन में पहली बार केवल अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। उन्होंने सपा के शासन की बात की, न बसपा की। कांग्रेस समेत किसी विपक्षी दल का नाम तक नहीं लिया। उन्होंने कानून व्यवस्था के सुधार के कारण उत्तर प्रदेश में हो रहे औद्योगिक निवेश और उससे युवाओं को एक करोड़ तक रोजगार मिलने पर ही अपना संबोधन केंद्रित रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed