फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Thieves broke the locks of three houses in Mainpuri and stole jewellery worth lakhs along with cash

Mainpuri: दो गांवों में तीन घरों को चोरों ने बनाया निशाना, ताला तोड़कर घुसे, नकदी सहित लाखों के जेवरात किए पार

Wed, 28 Dec 2022 04:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 04:57 PM IST
सार

घटनाएं थाना क्षेत्र के विक्कापुर और करपिया गांवों में हुईं। बीती रात चोरों ने विक्कापुर गांव निवासी उपदेश कुमार के घर का ताला तोड़ा घुस गए। चोर घर के कमरे में रखी अलमारी से पांच हजार रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवर पार कर दिए।

विज्ञापन
Thieves broke the locks of three houses in Mainpuri and stole jewellery worth lakhs along with cash
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेवर थाना क्षेत्र में चोरों ने मंगलवार की रात दो गांव में तीन घरों के ताले तोड़ कर चोरी की। घर में चोरों ने लाखों रुपये के जेवर सहित नकदी पार कर दी। बुधवार की सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पीड़ितों की ओर से दी गई तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घटनाएं थाना क्षेत्र के विक्कापुर और करपिया गांवों में हुईं। बीती रात चोरों ने विक्कापुर गांव निवासी उपदेश कुमार के घर का ताला तोड़ा घुस गए। चोर घर के कमरे में रखी अलमारी से पांच हजार रुपये की नकदी और करीब एक लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। साथ ही भाई अखिलेश के घर से 5700 रुपये की नकदी व करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए। इसके बाद गांव निवासी चंद्रशेखर के घर में घुसे चोरों ने 10 हजार रुपये की नकदी, सोने की झुमकी, चार अंगूठी, एक जोड़ी पायल सहित करीब एक लाख रुपये की चोरी कर ले गए।

विज्ञापन

शिक्षक के घर हुई तीसरी वारदात 

चोरी की तीसरी वारदात करपिया गांव निवासी शिक्षक किशन पाल के घर में हुई। चोर घर से 50 हजार रुपये की नकदी, दो जोड़ी कान के झाले, पांच अंगूठी, एक करधनी, पायल सहित करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी कर ले गए। बुधवार की सुबह चोरी की घटनाओं की जानकारी होने के बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस ने घटनास्थलों का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आए दिन हो रहीं वारदातों से दहशत में लोग

क्षेत्र में चोरों की सक्रियता लगातार बढती जा रही है। चोर आए दिन किसी न किसी घर को अपना निशाना बना  रहे हैं। घरों से लाखों रुपये के जेवर और नकदी चोरी की वारदात अंजाम दे रहे हैं। पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों का खुलासा न होने से कस्बा के लोग दहशत में हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed