{"_id":"63736d97faa1ff4e3537edf2","slug":"thief-entered-inside-but-could-not-get-out-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: अंदर तो घुस गया, पर बाहर नहीं निकल पाया चोर, फिर हुआ ऐसा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: अंदर तो घुस गया, पर बाहर नहीं निकल पाया चोर, फिर हुआ ऐसा हाल
Tue, 15 Nov 2022 04:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Nov 2022 04:14 PM IST
सार
चोर सैनिक अस्पताल में चोरी करने के लिए घुसा था। वह अंदर तो घुस गया, लेकिन बाहर निकलने के लिए अस्पताल की ऊंची दीवार नहीं फांद सका।
विज्ञापन
Jail demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मैनपुरी के सैनिक अस्पताल में चोरी करने के लिए घुसा एक चोर अंदर जाकर खुद ही फंस गया। दीवार ऊंची होने की वजह से वह भाग नहीं सका, चौकीदार ने उसे एक कमरे में बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है।
सोमवार की रात एक चोर की जान उस समय आफत में फंस गई, जब वह चोरी करने के लिए सैनिक अस्पताल में कूद गया। चोरी करने के इरादे से दीवार कूद कर घुस तो गया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिलने पर जब भागने की कोशिश की, तो दीवार ऊंची होने की वजह से फंस गया। वह एक कमरे में जाकर कंप्यूटर आदि उपकरण में तोड़फोड़ करने लगा, तभी वहां ड्यूटी पर तैनात चौकीदार ने कमरे में बंद करने के बाद पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, कमरे में फंसे चोर को बाहर निकालने के बाद कोतवाली लाया गया। वहां पूछताछ में चोर ने अपना नाम डबलू उर्फ बबलू निवासी बेवर बताया। एसआई सतीश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।