फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   There will be deep deliberation on the participation of Vaishya community in politics

Mainpuri News: राजनीति में वैश्य समाज की भागीदारी पर होगा गहन मंथन

Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 09 May 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
There will be deep deliberation on the participation of Vaishya community in politics
फोटो 40 प्रांतीय अधिवेशन के बारे में जानकारी देते राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ़ सुमंत गुप्ता। संवाद
मैनपुरी। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन 17 मई को जनपद औरैया में किया जाएगा। इसमें राजनीति और मंत्रिमंडल में वैश्य समाज की हिस्सेदारी पर गहनता से मंथन किया जाएगा। शनिवार को शहर के स्टेशन सड़क स्थित एक मैरिज होम में आयोजित पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि अधिवेशन में जिले से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।उन्होंने कहा कि वैश्य समाज लंबे समय से भाजपा का परंपरागत वोट बैंक रहा है, लेकिन समाज को राजनीतिक में हिस्सेदारी नहीं मिल पाई है। मंत्रिमंडल विस्तार में वैश्य समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि अधिवेशन में विभिन्न राज्यों में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा की जाएगी और 24 मई को बांदा में होने वाले वैश्य समाज के सामूहिक सम्मेलन का सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएंगी।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विद्युत निगम की लापरवाही से आगजनी की घटना के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार को ऐसे मामलों की जांच कराकर पीड़ित दुकानदारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। वरिष्ठ व्यापारियों के लिए पेंशन की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने शादी कार्यक्रमों में अत्यधिक खर्चों, प्री-वेडिंग शूट, लिविंग रिलेशनशिप को समाज के लिए चिंता बताया।इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता पप्पू, सुरेशचंद्र बंसल बीनू, केके गुप्ता, घनश्यामदास गुप्ता, अरुण गुप्ता, अनिल अग्रवाल, अरुण गुप्ता, अमित गुप्ता, लालजी गुप्ता, सतीश गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed