फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The truck crushed by the death of the student, jam and sabotage

ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत, जाम और तोड़फोड़

Wed, 01 Mar 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Wed, 01 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
The truck crushed by the death of the student, jam and sabotage
ट्रक से कुचलकर छात्र की मौत, जाम और तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
बीते 24 घंटे के दौरान जगह-जगह हुए सड़क हादसों में एक स्कूली छात्र समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अज्ञात की शनाख्त नहीं हो सकी है। औंछा में हुए हादसे की सूचना के बाद भी पुलिस के देरी पर पहुंचने पर भड़के ग्रामीणों ने घिरोर-कुरावली मार्ग पर जाम लगा दिया। ट्रक में तोड़फोड़ कर चालक और क्लीनर की पिटाई की। चालक को बचाने के प्रयास में दरोगा पत्थर लगने से घायल हो गया। ग्रामीण स्पीड ब्रेकर लगवाने की मांग कर रहे थे। बाद में पहुंचे एसडीएम कुरावली व सीओ ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।   
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र में बुधवार सुबह हुआ हादसा विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही को दर्शाता है। गांव मधहन निवासी कैलाश चंद्र यादव का 10 वर्षीय पुत्र आकाश गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रथम में कक्षा तीन का छात्र था। वह गांव में मामा के घर रह रहा था। सुबह करीब 11:45 बजे वह शौच के लिए विद्यालय से बाहर निकल रहा था, तभी तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी पर परिवारीजन पहुंच गए। पुलिस को भी सूचना दी गई लेकिन पुलिस के न पहुंचने पर गुस्साए ग्रामीणों ने घिरोर-कुरावली मार्ग पर जाम लगाकर नारेबाजी करते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। साथ ही ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए चालक और क्लीनर को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे यूपी 100 के एसआई पूरन सिंह भी इस दौरान चालक को बचाने के प्रयास में पत्थर लगने से घायल हो गए। एसडीएम कुरावली महेश प्रकाश, सीओ कुरावली शमशेर सिंह व कई थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के स्पीड ब्रेकर बनवाने के आश्वासन पर लगभग एक घंटे बाद जाम खुल सका। बाद में पुलिस ने चालक और क्लीनर को हिरासत में लेने के साथ ही ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।  
विज्ञापन


दूसरी घटना में कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कालोनी निवासी डाककर्मी सूरज सिंह का पुत्र मनोज कुमार (18) बुधवार को एटा स्थित बहन के घर से वापस घर लौट रहा था। बाइक अपाचे पर उसके साथ मोहल्ला निवासी चंद्रशेखर पुत्र विश्राम सिंह भी बैठा था। बाइक जब कोतवाली क्षेत्र स्थित मैनपुरी कुरावली मार्ग के समीप रंगपुर मोड़ के समीप पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी राजेश कुमार ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। वहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव बखतपुर निवासी आशिक (16) पुत्र शिशुपाल जाटव शादियों में खाना बनाने का काम करता था। बुधवार सुबह करीब चार बजे वह काम खत्म कर साइकिल से वापस घर लौट रहा था। तभी साइकिल की चेन उतर गई। वह चेन चढ़ा रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के जेल चौराहा के समीप मंगलवार रात करीब 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने एक वृद्ध को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में 55 वर्षीय वृद्ध को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह करीब 7:55 बजे वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव की शनाख्त के प्रयास किए मगर कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

स्कूल मेें शौचालय खुला होता तो नहीं जाती छात्र की जान
ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में शौचालय बने हुए हैं मगर बच्चे उन्हें गंदा कर देंगे इसलिए विद्यालय स्टाफ उन्हें खेत में शौच जाने के लिए भेजता है। शौचालय में ताला पड़ा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर बच्चे को विद्यालय में बने शौचालय का इस्तेमाल करने दिया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। वहीं घटना के बाद स्कूल से प्रधानाध्यापक व अन्य स्टाफ नदारद हो गया, इस कारण किसी से भी बात नहीं हो सकी।  


- उन्हें मामले की जानकारी नहीं है कि विद्यालय में शौचालय क्यों बंद था। इसकी वह जांच कराएंगे। जो भी दोषी होगा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-रामकरन यादव, बीएसए
    

हादसों में दो घायल
 थाना क्षेत्र के हन्नूखेड़ा मार्ग पर बुधवार सुबह बाइक फिसलने गांव मरहरी निवासी मुकेश कुमार घायल हो गया। एक अन्य हादसे में गांव जिरौली निवासी सिंह राम घायल हो गया। वह पड़ोसी गांव रामनगर में एक शादी समारोह में गया था। वापस लौटते समय रामनगर मोड़ पर इंडिका कार ने टक्कर मार दी।

                         

नियमों की अनदेखी बन रही हादसों का कारण
आए दिन हो रहे हादसों में अधिकतर लोग यातायात नियमों की अनदेखी के चलते जान गंवा रहे हैं। यात्रा के दौरान हेलमेट न पहना और नियमों का पालन न करने से रोजाना घटनाएं हो रही हैं। मंगलवार को कोतवाली क्षेत्र में थाना दन्नाहार के गांव गढ़िया निवासी दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। दंपति व एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे में कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं बाइक पर पांच लोग सवार थे। अन्य हादसे में जान गंवाने वाली आशा निवासी गांव शाहजहांपुर की मौत हुई थी। वह बाइक से पुत्र के साथ घर वापस जा रही थी। बुधवार को मैनपुरी कुरावली मार्ग पर सड़क हादसे में जान गंवाने वाला कोतवाली क्षेत्र के अवाबाग कालोनी निवासी युवक भी हेलमेट नहीं पहने थे। इससे पूर्व मोहल्ला छपट्टी निवासी युवक की स्टेशन रोड पर मौत हो गई थी। उसने भी हेलमेट नहीं लगाए था। वहीं अन्य घटनाओं में भी ज्यादातर बाइक सवारों ने बगैर हेलमेट जान गंवाई है। इस वर्ष की शुरुआत में करीब 45 से अधिक लोग विभिन्न सड़क हादसों में जान गवां चुके हैं। जबकि कुल मृतकों की संख्या करीब एक सैकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed