{"_id":"583483d84f1c1bcb4913b112","slug":"the-tribute-to-the-people-killed-in-train-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल हादसे में मरे लोगों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल हादसे में मरे लोगों को दी श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
Updated Tue, 22 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
रेल हादसे में मरे लोगों को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर कानपुर रेल हादसे में मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस न मनाकर शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई।
मंगलवार को सपा कार्यकर्ताओं ने नेताजी का जन्म दिवस समारोह न मनाकर शोक सभा आयोजित की। शोक प्रस्ताव पारित कर पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता, घायलों के समुचित उपचार की मांग की गई। कहा गया कि रेल मंत्रालय इस तरह की व्यवस्था करे जिससे इस तरह की दुर्घटनाओं को प्रभावी तरीके से रोका जा सके।
पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मानिक चंद्र यादव का स्वागत कार्यक्रम भी स्थगित कर दिया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मानिकचंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा, आशू दिवाकर, पूर्व विधायक अनिल यादव, जयसिंह कश्यप, शाहबुद्दीन, सत्येंद्र पाल, ब्लाक प्रमुख रिंकू यादव, सुजान सिंह यादव, बलवीर सिंह यादव, कामता सिंह यादव, चेयरमैन जैसीराम यादव, अरुण गुप्ता, चंद्रपाल सिंह यादव, सतीश यादव, सरदार रंजीत सिंह, वंदना यादव, ज्योति मैसी, ओमशरण यादव, नसीरुद्दीन वारसी, शफी मंसूरी, मुजम्मिल मिर्जा, हरवीर प्रजापति, यदुवंश यादव, राजू चौधरी, सर्वेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, आजाद यादव आदि मौजूद थे।