फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The team that went to remove the occupation returned due to lack of force.

Mainpuri News: फोर्स की कमी से लौटी कब्जा हटाने गई टीम

Sun, 08 Mar 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sun, 08 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
The team that went to remove the occupation returned due to lack of force.
फोटो 24 लोगों से जानकारी जुटाती पुलिस। संवाद
कुसमरा। बरेली-ग्वालियर राजमार्ग स्थित तालाब की जमीन पर कब्जे की उच्च न्यायालय में जनहित याचिका पर राजस्व विभाग ने कब्जा धारकों को खाली करने का नोटिस दिया था। रविवार को तहसीलदार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। विरोध और पुलिस बल कम होने के कारण टीम लौट आई।
विज्ञापन

कुसमरा निवासी अनूप सिंह ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर की। बताया कि राजस्व अभिलेखों में दर्ज तालाब पर कुसमरा के कुछ लोगों ने पक्का निर्माण कर कब्जा कर लिया। लेखपाल राजेश कुमार ने पैमाइश की। कब्जा धारकों को अतिक्रमण किए तालाब से कब्जा हटाने का नोटिस दिया था। पूर्व में भी शिकायतों पर पैमाइश हुई थी। तहसीलदार न्यायालय से भी कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को तहसीलदार घासीराम, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव लेखपालों की टीम व चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार अतिक्रमण हटाने पहुंचे। मौजूद लोगो ने यह कहते हुए विरोध किया कि हर बार पैमाइश के बाद जुर्माना भी लग चुका है। उच्च न्यायालय अगर तोड़ने का आदेश करे तो हम लोग खुद तोड़ लेंगे। पहले सही पैमाइश कराकर चिन्हित करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर विरोध कर रहे युवक अख्तर अली व अनीश अली को गिरफ्तार कर शांतिभंग करने में चालान किया गया है। तहसीलदार ने बताया कि कब्जा धारकों को मौका देते हुए एक सप्ताह में खुद कब्जा हटाने का नोटिस दिया गया है। एक सप्ताह में कब्जा नहीं हटा तो प्रशासन फिर समय नहीं देगा और कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed