{"_id":"693079a905241bac8806f436","slug":"the-server-failed-causing-the-drivers-license-process-to-be-halted-mainpuri-news-c-174-1-ag11004-149909-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: सर्वर ने दिया धोखा, तो रुका ड्राइविंग लाइसेेंस का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: सर्वर ने दिया धोखा, तो रुका ड्राइविंग लाइसेेंस का काम
Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Wed, 03 Dec 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
फोटो 44 ड्राइविंग लाइसेंस की दस्तावेज का सत्यापन करने के लिए लाइन में खड़े लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ड्राइविंग लाइसेंस के लिए बुधवार को भी आवेदकों को एआरटीओ कार्यालय में लंबा इतजार करना पड़ा। सर्वर में दिक्कत आने की वजह से ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन दूसरे दिन भी लटके रहे। न तो आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन हो पाया और न ही बायोमेट्रिक प्रक्रिया सही से सुचारू हो पाई।
एआरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए रोज करीब 50 से 70 आवेदन आते हैं। सारथी पोर्टल पर आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन होता है। इसके बाद आवेदक को बायोमेट्रिक कराना होता है। मंगलवार को सर्वर नहीं चलने की वजह से दर्जनों आवेदकों के आवेदन लटक गए थे। इसी तर ह बुधवार को भी सर्वर नहीें आने के कारण कार्य बाधित रहा। दोनों दिनों मेंं करीब 100 से 150 आवेदन अटके रहे। लोगों को लंबा इतजार करना पड़ा। इसके बाद भी उनका काम नहीं हुआ तो उन्हें निराश वापस लौटना पड़ा। एआरटीओ शिवम यादव का कहना है कि सर्वर में मुख्यालय स्तर से ही कुछ दिक्कत आ रही है। इस कारण सारथी पोर्टल पर कार्य अटक रहे हैं। सर्वर सुचारू होने पर कार्य पूर्ण किए जाएंगे।