फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The process of cancellation of the bail of the accused started

आरोपी की जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू

Sat, 27 May 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी।
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी। Updated Sat, 27 May 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
The process of cancellation of the bail of the accused started
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय - फोटो : file photo
वर्ष 1996 में हुए सामूहिक हत्याकांड के आरोपी को अपर जिला जज चतुर्थ न्यायालय से मिली जमानत निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जमानत निरस्त कराने के लिए आवेदन किया है। निरस्तीकरण प्रार्थना पत्र पर 29 मई को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

थाना भोगांव क्षेत्र में सर्वा के निकट छह सितंबर 1996 को जीप सवार पूर्व विधायक उपदेश सिंह चौहान के भतीजे गजेंद्र सिंह उर्फ टिल्लू, अशोक कुमार, नरेश कुमार, रामकिशन, हेमसिंह, महेश कुमार की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। पूर्व विधायक के भाई सुरेंद्र सिंह ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई जा चुकी है। कई आरोपी अभी भी जेल में हैं। आरोपी रामानंद दीक्षित, जगन्नाथ दीक्षित की मौत हो चुकी है। घटना के बाद से ही एक आरोपी राजभूषण उर्फ आरबी सिंह फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद लेने के लिए रेड कार्नर नोटिस तक जारी किया गया था। 19 साल बाद आरबी सिंह को एसटीएफ ने मई 2015 में पकड़कर जेल भेजा। उनके जमानत के दो आवेदन जिला न्यायालय से खारिज हो चुके हैं। उन्होंने जमानत पाने के लिए तीसरी बार आवेदन किया। जमानत की सुनवाई अपर जिला जज चतुर्थ लालचंद्र की कोर्ट में हुई। जेल के डाक्टर ने आरबी सिंह के 90 प्रतिशत विकलांग होने का प्रमाण पत्र कोर्ट में दिया। विकलांगता प्रमाण पत्र के आधार पर उनकी जमानत मंजूर हो गई।
विज्ञापन

सामूहिक हत्याकांड के आरोपी की जमानत मंजूर होने की जानकारी होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीएम यशवंत राव ने डीजीसी सुभाष चंद्र यादव, एडीजीसी अशोक यादव को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली। जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने भी डीजीसी से मामले के तथ्यों को लेकर पूछताछ की। डीएम के निर्देश पर डीजीसी सुभाष यादव ने अपर जिला जज चतुर्थ के न्यायालय में जमानत निरस्त कराने के लिए आवेदन किया है। आवेदन में जमानत लेने के दौरान तथ्यों को छिपाने की बात कही है। अपर जिला जज ने मामले की सुनवाई के लिए 29 मई की तिथि तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक हत्याकांड के आरोपी आरबी सिंह की जमानत निरस्त कराने के लिए मैंने स्वयं अपर जिला जज के न्यायालय में ही आवेदन किया है। जमानत पाने में तथ्यों को छिपाया गया है। 29 मई को सुनवाई के दौरान सभी तथ्य कोर्ट के सामने रखे जाएंगे।

-सुभाषचंद्र यादव, जिला शासकीय अधिवक्ता         

आरबी सिंह की जमानत के संबंध में पूरी पत्रावली तलब की गई है। जिला जज को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। पत्रावली सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-यशवंत राव, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed