{"_id":"67ac90d13356bd77160a76b6","slug":"the-police-took-out-procession-took-the-criminal-out-of-the-district-2025-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पुलिस ने निकाली बैंड-बाजे के साथ अपराधी की बरात, छोड़ा जिले के बाहर; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पुलिस ने निकाली बैंड-बाजे के साथ अपराधी की बरात, छोड़ा जिले के बाहर; देखें वीडियो
Wed, 12 Feb 2025 05:50 PM IST
अरुन पाराशर
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संंवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 12 Feb 2025 05:50 PM IST
सार
पुलिस ने अपराधी की बैंडबाजे के साथ बरात निकाली। उसे जिले से बाहर कर दिया। दोबारा नजर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप्र के जिला मैनपुरी के थाना घिरोर क्षेत्र में आपराधिक कृत्यों के चलते जिलाधिकारी कोर्ट से एक अपराधी को छह माह के लिए जिला बदर किया गया है। योगी की पुलिस ने गाजे बाजे के साथ जिला बदर की बारात निकाली। उसे जिले की सीमा के बाहर तक छोड़ा।
विज्ञापन
घिरोर थाना के इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि नगला भागीरथ निवासी अशोक उर्फ छोटू के खिलाफ थाने में जानलेवा हमला सहित पांच मुकदमे दर्ज हैं। आपराधिक कृत्यों के चलते जिलाधिकारी की ओर से उसके खिलाफ जिला बदर किए जाने की कार्रवाई के आदेश दिए गए थे।
विज्ञापन
आदेश पर अमल करते हुए बुधवार को आरोपी अशोक उर्फ छोटू को उसके गांव से पकड़ने के बाद जिला बदर किया गया। बैंडबाजे के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी के बीच उसे जनपद की सीमा से बाहर भेजा गया है। चेतावनी दी गई कि छह माह की जिला बदर अवधि में वह जिले की सीमा में नजर आया तो मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन