फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The plan was finally picked up four crooks robbed

लूट की योजना बना रहे चार बदमाश दबोचे

Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी Updated Thu, 24 Nov 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
The plan was finally picked up four crooks robbed
लूट की योजना बना रहे चार बदमाश दबोचे - फोटो : अमर उजाला
नवीगंज स्थित पेट्रोल पंप से कैश को लूटने के इरादे से घूम रहे दो बदमाशों को बुधवार रात को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागे दो अन्य बदमाशों को भी देर रात थाना पुलिस ने किशनी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बुधवार रात को चार बदमाश नवीगंज के समीप शहीद फिलिंग स्टेशन से कैश को लूटने की योजना बना रहे थे। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष ने पुलिस बल के साथ रात करीब 12 बजे पेट्रोल पंप के समीप इन बदमाशों को घेर लिया। पुलिस ने विनय उर्फ बंदूका निवासी करपिया और रवि निवासी गांव लोधीपुर को तमंचा और कारतूस सहित हिरासत में ले लिया। देर रात्रि पुलिस ने किशनी थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में दविश देकर भागे दो अन्य बदमाश रूपेंद्र और राहुल निवासी गांव करपिया को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए चारों बदमाशों से पुलिस ने चोरी की एक बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए। गुरुवार को चारों बदमाशों को चालान कर जेल भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियुक्त शातिर किस्म के लुटेरे हैं। उन्होंने पूछताछ में पेट्रोल पंप को लूटने की योजना और थाना किशनी और घिरोर में लूट की वारदातों को कबूल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed