फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   The patient wandered for a stretcher for 15 minutes in the district hospital.

Mainpuri News: जिला अस्पताल में 15 मिनट तक स्ट्रेचर के लिए भटकता रहा मरीज

Thu, 22 Jan 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 22 Jan 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
The patient wandered for a stretcher for 15 minutes in the district hospital.
मैनपुरी। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों को भर्ती करने के लिए स्ट्रेचर तक उपलब्ध नहीं रहता है। बृहस्पतिवार को अस्पताल की इमरजेंसी में एक घायल 15 मिनट तक स्ट्रेचर के लिए भटकता रहा। इमरजेंसी में तैनात कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी पर ध्यान नहीं देते हैं। बिछवां थाना क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी अवधेश कुमार बृहस्पतिवार को सड़़क दुर्घटना में घायल हो गए। उनका भतीजा कमलकांत उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां करीब 15 मिनट तक इमरजेंसी में कमलकांत को स्ट्रेचर नहीं मिल सका, इसके चलते अवधेश ई-रिक्शा में ही दर्द से तड़पता रहा। वहां मौजूद लोगों ने स्टाफ से स्ट्रेचर और मरीज की मदद के लिए कहा, तब कहीं दूसरे मरीज को बेड पर लिटाने के बाद स्ट्रेचर उपलब्ध हो सका। इमरजेंसी में चार-चार स्ट्रेचर का दावा किया जाता है। बृहस्पतिवार को जिस समय अवधेश को लेकर परिजन पहुंचे तो एक मात्र स्ट्रेचर था, जिस पर दूसरा मरीज लेटा हुआ था। सीएमएस डॉ. धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि इमरजेंसी के लिए चार स्ट्रेचर की व्यवस्था है। कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि मरीजों को भर्ती कराने में मदद करें। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed